{"_id":"5b478f594f1c1bc6248b5f8d","slug":"waseem-rizvi-orders-to-take-action-against-sunni-who-occupied-waqf-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी ने सुन्नी किराएदारों के खिलाफ जारी किया फरमान, जमीन कब्जे को लेकर कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी ने सुन्नी किराएदारों के खिलाफ जारी किया फरमान, जमीन कब्जे को लेकर कार्रवाई का आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने एक बार फिर प्रदेश के सभी मुतवल्ली व प्रबंध कमेटियों को शिया वक्फ संपत्तियों पर काबिज सुन्नी किराएदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर मुतवल्ली व प्रबंध कमेटियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिया वक्फ बोर्ड ने पिछले एक साल में शिया वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे व खरीद-फरोख्त के 222 मामले दर्ज किए। जांच में 180 मामले केवल सुन्नी मुसलमानों के सामने आए हैं।
विज्ञापन
इमामबाड़ों की जगह तक पर कब्जा कर लिए गए। शिया वक्फ बोर्ड का मानना है कि शिया वक्फ की संपत्तियों पर ऐसे कट्टरपंथी सुन्नी मुसलमान काबिज हैं जो शिया समुदाय के धार्मिक सिद्धांतों का आदर तक नहीं करते।
विज्ञापन
Trending Videos
बन सकते हैं संपत्तियों के लिए भी खतरा
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने कहा है कि ऐसे सुन्नी मुसलमान जो राष्ट्र के लिए खतरा हैं, वे शिया वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा बन सकते हैं। मुतवल्ली व प्रबंध कमेटियां इनकी किरायेदारी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर तीन माह के अंदर शिया वक्फ बोर्ड को अवगत कराएं।