{"_id":"5f9b2b8e24edec56385efe09","slug":"warning-to-deputy-labor-commissioners-of-15-divisions-including-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या समेत 15 मंडलों के उप श्रमायुक्तों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या समेत 15 मंडलों के उप श्रमायुक्तों को चेतावनी
Fri, 30 Oct 2020 02:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
सुनील भराला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक कल्याण की योजनाओं में लापरवाही पर 15 मंडलों के उप श्रमायुक्तों को चेतावनी दी गई है। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने बताया कि जिन मंडलों ने लापरवाही की है उनमें झांसी, नोएडा, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, गाजियाबाद, चित्रकूटधाम, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, मिर्जापुर, मेरठ व सहारनपुर मंडल शामिल हैं। इस संबंध में अपर श्रम कल्याण आयुक्त फैसल आफताब ने पत्र जारी किया है।
दरअसल, कई स्थानों पर परिषद की योजनाओं को लेकर 50 से भी कम आवेदन आए। इस पर परिषद ने चेताया है कि संबंधित अफसरों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भराला ने कहा कि अब तक योजनाओं की प्रगति की मुख्यालय पर समीक्षा की जाती थी, लेकिन लापरवाही को देखते हुए अब मंडलवार समीक्षा होगी। पहली बैठक वाराणसी में फिर गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ आदि मंडलों में क्रमवार होगी। नवंबर के शुरुआत में वाराणसी में होने वाली बैठक में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा, श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं में किसी तरह की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।