{"_id":"5a21f39f19148868f014ec793aefb963","slug":"wall-collapse-in-raebareli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढही दीवार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढही दीवार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Tue, 17 Feb 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नकफुलहा गांव में मंगलवार की सुबह छत ढहने से मलबे में दबकर चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के ही तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी छत के नीचे सो रहे थे। गांव निवासी जमीर (18), उसका एक भतीजा साहिल (1) और चचेरा भाई सलमान (18) एक कमरे के नीचे सो रहे थे।
इसी दौरान पक्के कमरे की छत भरभराकर ढह गई। इससे उसके नीचे तीनों दब गए। जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकालते मौके पर ही जमीर, उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि चचेरे भतीजे सलमान ने लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा कमरे में सो रहे परिवार के अहमद (30), सब्बो (25) और सानिया (7) घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन