{"_id":"68683d7c28871f0d490fdd97","slug":"waiters-body-found-stuck-in-the-bushes-of-the-canal-lucknow-news-c-13-knp1050-1278631-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वेटर का नहर की झाड़ियों में फंसा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वेटर का नहर की झाड़ियों में फंसा मिला शव
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के बंगला बाजार में बृहस्पतिवार शाम नहर में डूबे भदरुख गांव निवासी वेटर 21 वर्षीय जतिन यादव का शव नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। वहीं उनकी मां ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
जतिन बृहस्पतिवार शाम पांच बजे नाबालिग साथी करन रावत और मोहित के साथ बंगला बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के अधिकारी क्लब के सामने दीवार फांद कर नहर में नहाने गए थे। नहर में झाड़ियां अधिक होने के कारण वह डूब गया था। शुक्रवार तड़के चले अभियान में एसडीआरएफ की टीम को नहर के अंदर झाड़ियों में फंसा हुआ जतिन का शव मिला।
झाड़ियां न होती तो नहीं जाती जान
जतिन की मां मन्नू के मुताबिक बेटा काफी अच्छे से तैरना जानता था, इसलिए वह नहर में कूदा था। अंदर काफी झाड़ियां होने के कारण बेटा उसमें फंस गया और डूबकर मौत हो गई। मां ने बताया कि पति जितेंद्र बीमार रहते हैं। ऐसे में बेटा घर चला रहा था।
विज्ञापन
विधायक से की सिंचाई विभाग पर कार्रवाई की मांग
मन्नू ने स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग के लापरवाह इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। उनका आरोप है कि हाल ही में सिंचाई विभाग ने करोड़ों का टेंडर देकर बंगला बाजार से तेलीबाग तक नहर की सफाई कराई थी। मगर ठेकेदार से मिलीभगत होने के कारण इंजीनियरों ने काम को अनदेखा किया। इस बात का लाभ उठा कर ठेकेदार ने नहर की गंदगी बाहर निकालना तो दूर आसपास की झाड़ियां व पेड़ काटकर उसमें फेंक दिए। इस कारण बेटे की मौत हो गई।