फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vovinam Association President and trainers met Defence Minister Rajnath Singh

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वोवीनाम संघ अध्यक्ष और प्रशिक्षकों ने की भेंट

Sun, 07 Jun 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vovinam Association President and trainers met Defence Minister Rajnath Singh
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शनिवार को वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने भेंट की। उनके साथ वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल भी था। यह भेंट राजनाथ सिंह के कालिदास मार्ग स्थित आवास पर हुई। प्रतिनिधिमंडल में ख्वाजा मोइनुद्दीन भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति अजय तनेजा शामिल थे। वियतनाम से विश्व वोवीनाम संघ के तकनीकी समिति के निदेशक हुईन खैक गुयेन आए थे। उनके साथ प्रशिक्षक फाम ची थिन्ह भी मौजूद थे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शंकर महाबले, तकनीकी निदेशक देवेन मोएरंथम और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। प्रवीण गर्ग ने रक्षा मंत्री को लखनऊ में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी सेमिनार की जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने विशेष प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वोवीनाम अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। रक्षा मंत्री ने खेल के प्रचार-प्रसार में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कंबोडिया में नवंबर माह में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed