फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for Vidhan parishad Election in Uttar Pradesh.

यूपी: विधान परिषद चुनाव के लिए 72 जिलों में होगा मतदान, सारी तैयारियां पूरी

Mon, 30 Nov 2020 08:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Nov 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Voting for Vidhan parishad Election in Uttar Pradesh.
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। स्नातक खंड की सीटों के लिए 1808 मतदान स्थलों पर 12.69 लाख मतदाता और शिक्षक क्षेत्र की सीटों के लिए 813 मतदान स्थलों पर 2.06 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टिंयां सोमवार को ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिषद चुनाव में कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर शेष 72 जिलों में मतदान होगा। स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर 114 और शिक्षक क्षेत्र की 6 सीटों पर 85 उम्मीदवारों सहित कुल 199 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटरों की अधिकतम संख्या 1000 रखने के साथ ही थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर व साबुन-पानी समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 11 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 952 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 413 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर एक माइक्रो पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। चुनाव के लिए 848 भारी वाहन, 1754 हल्के वाहन और 12319 मतदान कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed