{"_id":"5c1a7579bdec2256eb0d1042","slug":"vivek-tiwari-murder-case-chargesheet-submitted-suspended-policeman-named-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांडः बर्खास्त सिपाही प्रशांत पर हत्या, संदीप पर मारपीट की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांडः बर्खास्त सिपाही प्रशांत पर हत्या, संदीप पर मारपीट की चार्जशीट
Wed, 19 Dec 2018 10:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड की पड़ताल कर रही एसआईटी ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को हत्या और संदीप कुमार को मारपीट का दोषी माना है। एसआईटी प्रमुख आईजी रेंज सुजीत पांडेय ने बुधवार को जांच रिपोर्ट एडीजी जोन को सौंप दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में सीओ, कोतवाल व अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी उजागर की गई है। इसके साथ विवेचक ने प्रशांत पर हत्या और प्रशांत पर मारपीट का मुकदमा चलाने के लिए आरोपपत्र जारी किया। उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पांडेय ने बताया कि एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की 28 सितंबर की रात गोमतीनगर इलाके में गोली मारकर हत्या की निष्पक्षता से पड़ताल के साथ मीडिया व अन्य लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर छानबीन की गई। सीबीआई की तर्ज पर विवेचना में वैज्ञानिक संसाधनों के इस्तेमाल के साथ साक्ष्य एकत्र किए गए।
विज्ञापन
हत्याकांड में बर्खास्त करके गिरफ्तार किए गए आरक्षी प्रशांत चौधरी के खिलाफ हत्या के पुख्ता साक्ष्य मिले, जबकि आरक्षी संदीप कुमार को वारदात के वक्त एसयूवी में सवार विवेक तिवारी की सहकर्मी को डंडा मारने का दोषी पाया गया।
हत्याकांड की 81 दिन की पड़ताल में क्राइम सीन का दो बार रीक्रिएशन और 32 स्थानों पर छानबीन के साथ 68 लोगों के बयान दर्ज किए गए। हाथ लगे दो सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि सिर्फ 37 सेकंड में वारदात अंजाम दी गई थी।