फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   visibility droped down to zero due to heavy fog in lucknow.

Weather: कड़ाके की ठंड के साथ होगी नये साल की शुरुआत, सर्दी ढा रही सितम, कोहरे में छिपा सूरज

Fri, 30 Dec 2022 02:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। सर्दी और कोहरे का कहर जारी रहेगा। यही हाल शुक्रवार और गुरुवार का भी रहा। 

विज्ञापन
visibility droped down to zero due to heavy fog in lucknow.
घने कोहरे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ठंड का कहर जारी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नए साल की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ होगी। शुक्रवार को भी कोहरे और ठंड ने लखनऊ को घेरे रखा। गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बुधवार देर रात तीन बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ। उस समय 500 मीटर दृश्यता रही। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य पहुंच गई। आधे घंटे तक यही स्थिति रही। नौ बजे के बाद दृश्यता बढ़ने लगी। करीब 11 बजे कोहरा छंटा और धूप निकली, लेकिन गलन से बनी रही। दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायु गति में कमी आने के कारण लखनऊ में कोहरा रहा। अधिकतम दृश्यता 800 मीटर रही। सुबह सात से नौ बजे तक राजधानी अत्यधिक कोहरे की चपेट में रही। साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य हो गई। इसे अति सघन कोहरे के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण सौर विकिरण कट ऑफ (कोहरे की परत से किरणें परावर्तित हो जाना) से दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदेशा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल में ठंड पूरे शवाब पर होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश लक्ष्य अब 17.13 लाख करोड़, शासन ने जारी किया आदेश


इस तरह कम हुई दृश्यता
रात तीन बजे : 500 मीटर
रात 3:30 बजे : 400 मीटर
सुबह 4 से 6 बजे : 300 मीटर
सुबह 6 से 8 बजे : 50 मीटर
सुबह 8:30 बजे : शून्य
सुबह 9 बजे : 50 मीटर
सुबह 9:30 बजे : 150 मीटर
सुबह 11 बजे : कोहरा छंटा, धूप निकली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed