{"_id":"63aded8dd8099b7d0b2a03eb","slug":"up-investment-target-in-global-investors-summit-now-17-13-lakh-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश लक्ष्य अब 17.13 लाख करोड़, शासन ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश लक्ष्य अब 17.13 लाख करोड़, शासन ने जारी किया आदेश
Fri, 30 Dec 2022 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Dec 2022 01:12 AM IST
सार
इंवेस्ट यूपी के नोडल अधिकारी अभिषेक प्रकाश की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि सरकार ने जीआईएस के लिए 16 देशों में रोड शो के लिए मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा था। करीब 15 दिनों तक विभिन्न देशों में हुए रोड शो में 7.12 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। विदेशी कंपनियां लगातार एमओयू कर रही हैं।
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट file pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश से भारी भरकम निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए निवेश लक्ष्य 11.15 लाख करोड़ से बढ़ाकर 17.13 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी किया गया।
विज्ञापन
इंवेस्ट यूपी के नोडल अधिकारी अभिषेक प्रकाश की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि सरकार ने जीआईएस के लिए 16 देशों में रोड शो के लिए मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा था। करीब 15 दिनों तक विभिन्न देशों में हुए रोड शो में 7.12 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। विदेशी कंपनियां लगातार एमओयू कर रही हैं।
विज्ञापन
सरकार ने अब भारतीय कंपनियों और औद्योगिक समूहों से निवेश आमंत्रित करने के लिए विभिन्न प्रदेशों में रोड शो की तैयारी की है। सरकार का मानना है कि प्रदेशों में होने वाले रोड शो से पूर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि के एमओयू साइन हो जाएंगे। ऐसे में सरकार ने निवेश लक्ष्य को बढ़ाकर 17.12 लाख करोड़ रुपये किया है।
विज्ञापन
आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स सबसे ज्यादा निवेश
सरकार ने आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में निवेश के लिए सबसे अधिक लक्ष्य रखा है। इस विभाग में निवेश लक्ष्य 1.20 लाख करोड़ से बढ़ाकर 1.60 लाख करोड़ किया गया है। एमएसएमई क्षेत्र में निवेश की अधिक संभावनाओं के मद्देनजर निवेश लक्ष्य 75 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये किया है।
ऊर्जा के क्षेत्र में लक्ष्य को 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और हाउसिंग के निवेश लक्ष्य को 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये किया गया है।