{"_id":"5b37a89c4f1c1bb0318b97e9","slug":"vinod-singh-expelled-from-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री विनोद सिंह बसपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री विनोद सिंह बसपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Jul 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री विनोद सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री विनोद सिंह को बसपा ने शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में विनोद सिंह पहली बार बसपा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद बसपा सरकार बनने पर उन्हें पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।
विज्ञापन
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से विनोद सिंह वर्ष 2012 का भी चुनाव लड़े लेकिन हार गए। बसपा से तीन चुनाव लड़ चुके विनोद सिंह को शनिवार को पार्टी ने फिर निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने पूर्व मंत्री पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके पहले पूर्व मंत्री को पार्टी ने गत मार्च माह में निष्कासित किया था। बाद में 10 मई 2018 को पार्टी में उन्हें फिर शामिल कर लिया गया था।
विज्ञापन