{"_id":"6a0cce2678e3ae6f2c054fbe","slug":"village-youth-rapes-teenage-girl-lucknow-news-c-13-lko1070-1744811-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
Wed, 20 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
निगोहां। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
किसान का आरोप है कि 16 मई की रात तीन बजे गांव का रहने वाला दिलीप रावत ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल में आए मेसेज से उन्हें बेटी के घर पर न होने की जानकारी मिली। कुछ देर के बाद किशोरी घर पहुंची तो डरी-सहमी थी। पूछने पर उसने सारी घटना परिजनों को बताई। किशोरी ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि आरोपी दिलीप की तलाश की जा रही है।