फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vigilance team raid on Qaisarbagh area of lucknow

विजिलेंस टीम का छापाः बिजली मीटर में चिप लगाने का धंधा पकड़ा, एक गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team raid on Qaisarbagh area of lucknow
- फोटो : डेमो
पॉवर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम ने लखनऊ के कैसरबाग इलाके में छापामारी कर बिजली मीटर को रिमोट से चलाने के लिए चिप लगाने का धंधा पकड़ा है। चिप लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 टेम्पर्ड मीटर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। हत्थे चढ़े आरोपी ने तीन साथियों के नाम कुबूले हैं।
विज्ञापन


कैसरबाग कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पावर कारपोरेशन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने बताया कि कैसरबाग के सुंदरबाग में बिजली के मीटर को रिमोट से चलाने के लिए चिप लगाए जाने की सूचना पर लेसा प्रथम के निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव, लेसा द्वितीय के निरीक्षक केएन सिंह, उपनिरीक्षक रत्नेश पांडेय व लेसा तृतीय के निरीक्षक विजय शंकर यादव की टीम ने सुंदरबाग में बृजकिशोर अवस्थी के ठिकाने पर छापा मारा।
विज्ञापन


वहां से 16 टेम्पर्ड मीटर, 9 मीटर बॉक्स, थ्रीफेस की पांच पीसीबी, सिंगल फेस की नौ पीसीबी, 7 सर्किट रेगुलेटर व ट्रांसफार्मर, 7 टेंपर्ड सील, एक रिमोट डिवाइस व अन्य उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दर्ज कराया केस

Vigilance team raid on Qaisarbagh area of lucknow
डेमो
पूछताछ में कुबूला कि इलाके के शकील, अर्जुन और दीपक विभिन्न लोगों से संपर्क करके मीटर लाते थे और वह चिप लगाने, डिस्प्ले बदलने और नकली मीटर लगाने का काम करता था। बताया कि अनेक लोगों ने अपने बिजली मीटर में चिप लगवाई है।

वह बिजली के मीटर को रिमोट से चलाते और बंद करके बिजली चोरी करते हैं। विजिलेंस टीम ने बृजकिशोर अवस्थी से पूछताछ के बाद उसे कैसरबाग कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed