{"_id":"5fa6441301392f50f80502dd","slug":"view-of-growing-uttar-pradesh-amid-challenges-will-be-seen-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर दिखेगा चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश, सूचना विभाग ने प्रस्तुत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर दिखेगा चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश, सूचना विभाग ने प्रस्तुत की झलक
Sat, 07 Nov 2020 12:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राजकीय समारोह में 'चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश' की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी के लिए यह थीम तय की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
झांकी में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति, इन्वेस्टर समिट, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, प्रदेश में रोजगार का सृजन तथा कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति की झलक भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना काल की विभीषिका के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तत्परता से कार्य किया गया, आपदाकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया उसने राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान दी है। गणतंत्र दिवस की झांकी में यह सभी बिंदु प्रतिबिंबित होंगे।
झांकी के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।