{"_id":"624c05c63269a6233b768dab","slug":"vidyut-karmchari-morcha-sangthan-warns-for-agitation-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विद्युत कर्मचारी मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन का एलान, कामकाज ठप करने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विद्युत कर्मचारी मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन का एलान, कामकाज ठप करने की धमकी दी
Tue, 05 Apr 2022 02:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:33 PM IST
सार
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने मांगों को लेकर सात अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन करने के साथ ही मांगे न मानने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने मांगों को लेकर सात अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही चेतावनी दी है कि सार्थक परिणाम न निकला तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा। संगठन की राजधानी में नरही स्थित केंद्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी ‘बब्बू’ ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी, नियम विरुद्ध कार्य प्रणाली व सहमति के बाद आदेश न जारी होने के खिलाफ तीन चरणों का आंदोलन होगा।
विज्ञापन
पहले चरण में 7 अप्रैल को सभी कर्मचारी काला फीता बांधकर जिला मुख्यालयों व मुख्य अभियंता कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को छात्रों, युवाओं व मजदूरों से जुड़ी मांगों को लेकर बैठकें की जाएंगी। तीसरे चरण में 21 अप्रैल को सभी वरिष्ठ पदाधिकारी केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक वाराणसी कार्यालय पर सभा करेंगे। इसके बाद पीएमओ को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद भी कोई सार्थक परिणाम न निकला तो कामकाज ठप किया जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं मुख्य मांगे: केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, सेस के कर्मियों को जीपीएफ व्यवस्था बहाल करने, तृतीय श्रेणी कर्मियों का ग्रेड पे 4800-5400-6600 करते हुए समयबद्ध वेतनमान शक्ति भवन मुख्यालय की भांति देने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को विशेष वेतन वृद्धि देने और संविदा व कंप्यूटर ऑपरेटर्स को खाली पदों पर समायोजित करने की मांगें प्रमुख हैं।
विज्ञापन