{"_id":"62c598e2273c6a3bf2259fdb","slug":"video-viral-celebrated-birthday-by-cutting-cake-by-parked-a-mid-road-car-at-rumi-gate-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral : लखनऊ में रूमी गेट पर बीच सड़क कार खड़ी कर केक काटकर मनाया बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral : लखनऊ में रूमी गेट पर बीच सड़क कार खड़ी कर केक काटकर मनाया बर्थडे
Wed, 06 Jul 2022 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:44 PM IST
सार
इस अराजकता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस केमुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ का रूमी गेट।
- फोटो : roomi gate
विस्तार
लखनऊ में चौक के रूमी गेट के पास बीच सड़क पर कुछ युवक कार खड़ी कर बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान केक काटे गये। वहां पर तेज म्यूजिक पर डांस हुआ। बीच सड़क पर अराजकता फैला रहे इन युवकों के कारण रात में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस अराजकता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस केमुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक वीडियो कब का है। इस बारे में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो में हरे रंग की कार दिखाई पड़ रही है। जिसमें तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बज रहा है। कुछ युवक कार के अंदर है तो कुछ बाहर खड़े होकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवक दो कारों से आए थे। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बीच सड़क कार खड़ी करने के बाद बोनट पर रख कर केक काटा गया है। उन्होंने बताया सड़क से हटने के लिए कहे जाने पर युवकों ने इलेक्ट्रानिक चैनल की आईडी भी दिखाई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवकों की पहचान करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन