फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   video of mulayam singh yadav birthday cake

VIDEO: देखिए, मुलायम के जन्मदिन का शाही केक

Mon, 24 Nov 2014 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
video of mulayam singh yadav birthday cake

पिछले दिनों, मुलायम सिंह यादव के 75वें जन्मदिन के शाही जश्न और उसमें बने विशालकाय 75 फीट के बर्थडे केक ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन


आपको जानकर हैरानी होगी कि इस 75 फीट के बर्थडे केक को लखनऊ की प्रसिद्घ गुड बेकरी के कारीगरों ने बनाया। केक पर सपा सुप्रीमो के लिए हिंदी और उर्दू भाषा में शुभकामनाएं लिखी हुई थी।

ये फ्रेश फ्रूट केक यू शेप का था। यू शेप के केक पर टॉपिंग्स के तौर पर अलग-अलग स्टाइल के करीब 18 केक बनाए गए थे। इसमें फ्रूट्स के साथ कई दूसरे फ्लेवर्स भी नजर आए।
विज्ञापन


केक में हिंदी संदेश था, 'तुम जियो हजारों साल'। चॉकलेट क्रीम की मदद से इस केक पर मोर, सपा की साइकिल और कई भारतीय शैली की डिजाइन नजर आईं।

केक पर यूपी की कई ऐतिहासिक इमारतों की तस्वीरें भी प्रिंट की गईं। ये केक अपने आप में एक अजूबा था। इस केक के बारे में आपने तमाम बातें और विवाद पढ़े हैं। अब इस केक को देखिए करीब से, इस विडियो में।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में रहा मुलायम का शाही जश्न

video of mulayam singh yadav birthday cake

मुलायम का शाही जश्न खासा विवादों में भी रहा। आजम खां की मेहमानवाजी में हुए इस शाही बर्थडे सेलिब्रेशन में मुलायम का अपने पूरे कुनबे के साथ पहुंचना, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, लंदन से मंगाई गई विक्टोरिया बग्‍घी और समारोह के लिए जुटे फंड पर तमाम विवाद खड़े हुए।

इस दौरान, आजम खां के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। आजम ने एक पत्रकार के सवाल पर कहा, 'इस जश्न का फंड तालिबान से आया है। कुछ फंड आतंकी दाऊद और अबु सलेम ने दिया और बाकी मरे हुए आतंकियों ने भेजा है।'

इस पर भाजपा और कांग्रेस ने सपा सरकार के समाजवाद को आड़े हाथों लिया और मुलायम को इस पर सफाई भी देनी पड़ी। हालांकि, मुलायम ने इस स्वागत समारोह को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इस जन्मदिन के जश्न को सदियां याद रखेंगी।

सीएम अखिलेश ने भी इस जश्न को ऐतिहासिक बताया और इस समारोह से समाजवादी पार्टी की 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति का भी संकेत मिल गया। आजम के गढ़ में अल्पसंख्यकों की सियासत का पासा फेंक मुलायम ने अपने खिसक रहे आधार को मजबूत करने की कोशिश की।

अब अगली स्लाइड पर देखिए, आजम ने मुलायम के लिए ऐसा कौन सा केक बनवाया कि मुलायम ने कह दिया कि सदियां इस जश्न को याद रखेंगी।

यहां देखिए केक का वीडियो

video of mulayam singh yadav birthday cake
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed