{"_id":"61dde5fd275c916647556643","slug":"video-of-cooking-by-spitting-in-roti-goes-viral-lucknow-news-lko6130502115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रोटी में थूककर पकाने का वीडियो वायरल, छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: रोटी में थूककर पकाने का वीडियो वायरल, छह पर मुकदमा दर्ज
Wed, 12 Jan 2022 11:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:07 AM IST
सार
काकोरी के एक होटल में भट्ठी में रोटी पकाने के पहले उस पर थूकते हुए कारीगर का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी होटल का वीडियो हुआ वायरल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के काकोरी इलाके में स्थित एक होटल में कारीगर रोटी बनाने के दौरान समय उस पर थूकता है। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ, जिसमें भट्टी में रोटी डालने से पहले वह थूकता हुआ दिखा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए होटल मालिक सहित छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
काकोरी कस्बा के हौदा तालाब वार्ड पर रोड किनारे होटल है। इसका मालिक याकूब है। इस होटल में भट्ठी पर रोटी बनाकर बेची जाती है। होटल के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कारीगर भट्ठी के पास खड़े होकर हाथों से रोटी बना रहा है। भट्ठी में डालने से पहले वह रोटी पर थूकता हुआ साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान पुलिस अधिकारियों ने लिया। तत्काल होटल को चिह्नित कर कार्रवाई का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक काकोरी जितेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक, होटल मालिक याकूब, दानिश, हफीज, मुख्तार, फिरोज व अनवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने होटल पर दबिश दी। वहां से इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पुलिस ने सभी को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन