फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles will zoom across the Baikunth Dham Bridge starting in November

Lucknow News: नवंबर से बैकुंठ धाम पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Thu, 13 Aug 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will zoom across the Baikunth Dham Bridge starting in November
गोमती नदी पर ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ने वाले बैकुंठधाम पुल के निर्माण कार्य का टीम के साथ निरीक्षण
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत गोमती नदी पर बन रहा बैकुंठ धाम पुल दो महीने में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इसका निर्माण नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। पुल शुरू होने से निशातगंज से डालीबाग, समतामूलक चौक और हजरतगंज की ओर आने-जाने वालों का सफर आसान होगा। इससे रोजाना करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बैकुंठ धाम के पास गोमती नदी पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से 330 मीटर लंबा छह लेन पुल बनाया जा रहा है। इसका करीब 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष काम नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुल शुरू होने से समतामूलक चौक और 1090 चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा। निशातगंज से डालीबाग और हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन सीधे पुल से होकर गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

1090 चौराहे पर बनेगा 2.3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर
एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बैकुंठ धाम से रिवर फ्रंट और क्रिकेट स्टेडियम के बीच करीब 2.3 किलोमीटर लंबा चार लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। करीब 293 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले महीने से निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाईओवर का निर्माण बैकुंठ धाम पुल के एप्रोच पाॅइंट से शुरू होगा। भविष्य में इसे पुल से जोड़ दिया जाएगा। इससे ग्रीन कॉरिडोर पर यातायात बिना अवरोध जारी रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed