फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vat savitri Pooja on 22nd may

वट सावित्री व्रत 22 को

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
vat savitri Pooja on 22nd may
लखनऊ। सुहाग की मंगलकामना और दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत 22 मई को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिनें महिलाएं निर्जल व्रत रहकर बरगद की पूजा कर पति के लिए अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। लॉकडाउन को देखते हुए ज्योतिषियों ने कॉलोनी, मुहल्ले और गांव में सामुदायिक रूप से बरगद के पेड़ का पूजन करने के बजाय घरों में ही उसकी डाल का पूजन करना श्रेयस्कर बताया है। इसी दिन शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य प्रदीप तिवारी ने रविवार को बताया कि जेठ कृष्ण पक्ष अमावस्या 22 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जाना श्रेयस्कर रहेगा। पूजा के लिए एक दिन पहले सूर्यास्त से पहले बरगद की डाल तोड़कर घर ले आनी चाहिए। इससे पूर्व वृक्ष देवता से क्षमा याचना कर डाल तोड़ने का विधान है। घर में जिस महिला को भी पूजा करनी है, उनकी 12 अंगुल से अधिक ऊंचाई की ही डाल को पूजा करने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। जिसमें अधिक से अधिक पत्ते भी हो। एक ही घर में एक से अधिक महिलाएं पूजन कर रही हैं तो कोशिश करें जिस डाल में अंकुर हो उसका प्रयोग करें। शनि जयंती 22 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या शनि जयंती 22 मई को है। शनि देव सूर्यदेव और माता छाया के पुत्र हैं। आचार्य प्रदीप ने बताया कि शनि महाराज का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। शनि जयंती के दिन शनि देव की विशेष पूजा करने से ग्रह शांत होते हैं। उनकी पूजा के लिए जातक को 5, 7, 11, 21 और 51 की संख्या में काली सरसों के तेल के दीपक शनि प्रतिमा के सामने या पीपल के पेड़ के नीचे जलाकर उनको नमन करना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed