फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Tension in village after Ambedkar statue is vandalized; miscreants carried out the act.

अयोध्या : अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने से गांव में तनाव, दो थानों की फोर्स के साथ एसडीएम-सीओ पहुंचे

Thu, 08 Oct 2026 10:21 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 08 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

मामले की जानकारी पर देखते ही देखते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
Ayodhya: Tension in village after Ambedkar statue is vandalized; miscreants carried out the act.
अंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने से तनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अलीपुर खजूरी गांव में बुधवार रात अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने इनायतनगर व कुमारगंज थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा मंगाई जा रही है, जिसे दोपहर तक स्थापित करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा खंडित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान के लिए जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed