फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhand Gaurav Award to the Chief Minister

Lucknow News: मुख्यमंत्री को उत्तराखंड गौरव सम्मान

Mon, 17 Feb 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Gaurav Award to the Chief Minister
भारतीय पर्वतीय महासभा के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।
लखनऊ। भारतीय पर्वतीय महासभा के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित बौद्ध सभागार में तीन मार्च को वार्षिकोत्सव व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी के नेतृत्व में महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।
विज्ञापन

इस मौके पर महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय उत्तराखंड गौरव सम्मान से अलंकृत किया। भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित कृति युग प्रवर्तक नरेंद्र दामोदर दास मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित कविता बाबा का बुलडोजर (मेरी नजर में) भेंट की। इस दौरान अध्यक्ष अनुपम सिंह भंडारी, महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती, मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी, राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह दरियाल, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती, राष्ट्रीय महिला प्रभारी कवयित्री राधा बिष्ट, सांस्कृतिक मंत्री गिरीश जोशी, संगठन सचिव रजनीश डोबरियाल और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नमिता बिष्ट भंडारी व विवान सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed