फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth should have their own book banks and also purchase creative books: Yogi

युवाओं का अपना बुकबैंक हो, रचनात्मक किताबें भी खरीदें : योगी

Sun, 13 Sep 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth should have their own book banks and also purchase creative books: Yogi
गोमती पुस्तक महोत्सव में किताबें देखतीं युवतियां। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में किताबों से दोस्ती बढ़ाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि खरीदारी के हर मौके पर पाठ्यक्रम की किताब को प्राथमिकता दें और साथ में रचनात्मकता बढ़ाने वाली किताबें भी खरीदें। अपना बुकबैंक तैयार करें, जो जीवनभर नई दिशा देने का काम करेगा। शनिवार को नौ दिवसीय गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करते उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में भी युवा किताबों से दूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के गोमती पुस्तक मेले के पांचवें संस्करण ने साबित किया है कि आज का युवा किताबें पढ़ता है। वह सोशल मीडिया पर केवल समय खराब नहीं करता, बल्कि चारों तरफ की चीजों को देखता, समझता और अपने ज्ञान का संचयन कर भविष्य का निर्माण करता है। पुस्तक मेले के माध्यम से हजारों छात्रों और युवाओं को एक मंच मिलेगा, जहां वे अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद सकते हैं। यहां होने वाले कार्यक्रम मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेंगे। पुस्तकें केवल पाठ्यक्रम में पारंगत नहीं बनातीं, बल्कि ज्ञान को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। दुनिया को समझने के लिए पुस्तकों की गहराई में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ज्ञान को सीमित दायरों में न देखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय परंपरा सदैव ज्ञानोभद्रा की रही है, यानी ज्ञान के आने के लिए चारों द्वार खुले रहने चाहिए। ज्ञान को सीमित दायरों में नहीं देखना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स बच्चों को भेंट की और कहा कि यह पुस्तक युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करती है। लखनऊ का साहित्य से पुराना नाता रहा है। भारत की वैदिक परंपरा को समझने की स्थली नैमिषारण्य यहां है। यह आयोजन केवल महोत्सव नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और चिंतन को समझने का समय है। डिजिटल युग में गांव और शहर की दूरी को कम किया गया है। प्रदेश के पुस्तकालयों में एनबीटी की पुस्तकें भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले में सभी के लिए कुछ न कुछ है। इसे केवल पुस्तक खरीदने तक सीमित न रखते हुए व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने की सार्थक पहल
उद्घाटन सत्र में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि पुस्तक मेले के माध्यम से नई पीढ़ी को पुस्तकों और साहित्य से जोड़ने की यह सार्थक पहल है। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि समय अत्यंत मूल्यवान होता है। जीवन में बहुत सी चीजें दोबारा प्राप्त की जा सकती हैं, लेकिन पढ़ने के लिए मिला समय वापस नहीं आता। इसलिए हर पल का सदुपयोग कर जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एनबीटी बच्चों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा रहा है।

किताब स्कैन करते ही फोन में दिखा कार्टून

पुस्तक मेले में किताबों के बदलते रूप भी बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। मैजिकबॉक्स इंकमियो के स्टॉल पर खास तरह के पेपर की किताबें और पेपररोल मिल रहे हैं, जिनके साथ क्रेयॉन्स रंग भी शामिल हैं। इस कागज पर लिखने या रंगने के बाद उसे मिटाया जा सकता है और बच्चे दोबारा रंग कर सकते हैं। मोबाइल से स्कैन करने पर कागज पर बने कार्टून फोन में दिखाई देने लगते हैं। बच्चों की इस पर अलग ही प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

कपड़े से बनी किताबें...
छोटे बच्चों के किताबें फाड़ देने की समस्या को देखते हुए सुधीर जालान कपड़े से बनी किताबें लेकर आए हैं। ये किताबें फटती नहीं हैं और आसानी से धुली जा सकती हैं। उन्होंने कपड़े पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी तैयार किए हैं। सुधीर ने बताया कि अब बच्चों के पढ़ने के लिए चार्ट भी कपड़े पर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि वे लंबे समय तक चल सकें।

पुस्तक मेले का रहता है इंतजार
- पुस्तक मेले का हमेशा इंतजार रहता है। एआई के दौर में भी किताब पढ़ने का अलग आनंद है। एक ही जगह अलग-अलग प्रकाशकों की किताबें मिलना अलग अनुभव है। - अशोक कुमार, सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर

पुस्तक मेले का अनुभव काफी अच्छा रहा। अलग-अलग लेखकों की किताबें एक ही जगह आसानी से मिल रही हैं, यह अच्छी पहल है। - श्रृष्टि, छात्रा

मुझे अंग्रेजी और थ्रिलर किताबें पढ़ना पसंद है। यहां भी अलग-अलग तरह की किताबें उपलब्ध हैं। अनुभव बेहतर रहा। - अक्षिता, छात्रा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed