{"_id":"6aa5ba7630879113910c1ba3","slug":"eight-players-from-up-in-the-third-round-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1917645-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी के आठ खिलाड़ी तीसरे राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी के आठ खिलाड़ी तीसरे राउंड में
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।
लखनऊ। तृतीय डॉ. केएल गर्ग ऑल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालिफायर के दूसरे राउंड में उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। इसी के साथ सभी आठ खिलाड़ियों ने तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ला-मार्टिनियर कॉलेज स्थित ला-मार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में खेली जा रही प्रतियोगिता में पहले दिन शनिवार को दूसरे क्वालिफाइंग राउंड में शीर्ष वरीय यूपी के अंशुमान ने अपने ही राज्य के जय को 8-1 से हराया। मनन ने सर्वजीत को 8-3 से मात दी और 13वीं वरीय जॉय दास ने अमृत्य को 8-5 से पराजित किया। अनुज ने मध्य प्रदेश के विशाल को 8-3 से हराया जबकि अनिरुद्ध ने दिल्ली के तुषार को 8-3 से मात दी। शोभित ने रौनक को 8-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
आरव ने मध्य प्रदेश के अनुष को 8-1 से हराया और अमन ने मध्य प्रदेश के अतुल्य को 8-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र के जगन माया ने 16वें वरीय ईशांत को 8-6 से पराजित किया। दूसरी वरीय गुजरात के मेघ भार्गव ने हरियाणा के मानव को 8-0 से हराया। छत्तीसगढ़ के अजान ने यूपी के प्रेम को कड़े मुकाबले में 8-7(5) से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के वरुण ने उत्तर प्रदेश के फैज को 8-7(6) से हराया। 15वें वरीय उत्तराखंड के अर्णव ने महाराष्ट्र के अर्णव चौधरी को 8-6 से पराजित किया।
विज्ञापन
इस एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अतुल गुप्ता ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, एल्डिको ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष एसके गर्ग आयोजक पवन सागर समेत अन्य मौजूद रहे।