फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asha Singh wins Silk Route Ultra race.

Lucknow News: आशा सिंह ने सिल्क रूट अल्ट्रा दौड़ में दर्ज की जीत

Sun, 13 Sep 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Asha Singh wins Silk Route Ultra race.
लखनऊ। शहर की वेटरन अल्ट्रारनर आशा सिंह की उपलब्धियों में एक और इजाफा हुआ है। उन्होंने लद्दाख में आयोजित सिल्क रूट अल्ट्रा दौड़ में वेटरन श्रेणी का खिताब जीता है। यह लद्दाख में उनकी लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2024 में 72 किलोमीटर की खारदुंगला चैलेंज जीती थी। इसके बाद 2025 में 122 किलोमीटर की सिल्क रूट अल्ट्रा में भी वह विजेता रहीं। अब 2026 में उन्होंने फिर से सिल्क रूट अल्ट्रा का खिताब अपने नाम किया है। इस दौड़ की कठिनाई ऐसी है कि बहुत कम लोग ही इसमें भाग लेने की हिम्मत करते हैं। वेटरन श्रेणी 52 वर्ष की आयु से शुरू होती है। उल्लेखनीय है कि आशा सिंह की आयु 60 वर्ष से अधिक है। बेहतर प्रदर्शन के लिए वह दौड़ से एक महीने पहले ही लेह पहुंच गई थीं। उन्होंने लखनऊ में चार महीने तक इस दौड़ के लिए कड़ी तैयारी की थी। इस दौरान वह प्रति सप्ताह 100 किलोमीटर से अधिक दौड़ती थीं। उनकी यह तैयारी और समर्पण उनकी सफलता का प्रमुख कारण रहा। उनके पति और कोच बजरंग सिंह ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ आशा का प्रदर्शन भी बेहतर होता जा रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशा की सफलता का कारवां आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed