फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttarakhand cm launched amar ujala dehradun website

...और अब पेश है अमर उजाला की 'देहरादून' वेबसाइट

Thu, 15 Aug 2013 03:34 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm launched amar ujala dehradun website

अमर उजाला ने लखनऊ के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी

विज्ञापन
देहरादून के लिए विशेष वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com लॉन्च कर दी है। राज्यपाल अजीज कुरैशी की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरुवार को राजभवन में इसका लोकार्पण किया।

अमर उजाला अखबार के अनुभवी रिपोर्टरों और संपादकों की टीम ही इस वेबसाइट के लिए खबरें जुटाएगी। इसके जरिए अब शहर की खबरें तत्काल पाठकों तक पहुंचेंगी और इसे देश-दुनिया के पाठक अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर पढ़ सकेंगे।

पाठक होंगे साथ
इससे पहले भी देहरादून की खबरें www.amarujala.com पर उपलब्ध थीं, लेकिन पहली बार देहरादून के लिए संपूर्ण वेबसाइट तैयार की गई है। विभिन्न वर्ग के पाठकों और उनकी अभिरुचियों-जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये वेबसाइट बनाई गई है। इसमें पाठकों की भागीदारी को भी खासा महत्व दिया गया है।

दून की अपनी वेबसाइट

‘अमर उजाला’ ने न केवल देहरादून को समझा, बल्कि उसके हर संघर्ष और मुश्किल से उबरने के उसके जज्बे को जिया भी है। हम जानते हैं कि बदलते वक्त के साथ खबरों से रू-ब-रू होने का आपका अंदाज भी बदल रहा है।

टैबलेट, मोबाइल हर जगह पंहुचेंगे हम

अब खबरें कंप्यूटर/लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल के रास्ते हर समय आपका दरवाजा खटखटाती रहती हैं। इसलिए हम लेकर आए हैं, आपके दून की अपनी खास वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com।

यहां हर खबर, हर लाइन अब होगी, हर पल ऑनलाइन। राजनीति से लेकर कैम्पस और क्राइम से लेकर सिटी हलचल तक हर खबर हम आप तक पहुंचाएंगे लाइव। साथ में होगा गॉसिप अड्डा, ब्लॉग, सिटिजन जर्नलिस्ट, खाना-खजाना और वीकेंड प्लानर भी।

एक पते पर मिलेंगे हम

चाहे शहर का कोई पर्व हो या सामाजिक-राजनीतिक हलचल, हम सब कुछ आपके लिए साकार करेंगे अनगिनत तस्वीरों के साथ, और यह सब होगा आपकी भागीदारी से।

देहरादून में बसे लोगों के साथ ही दुनिया भर में रहने वाले देहरादून समेत उत्तराखंड के अप्रवासियों के लिए भी अपने शहर से पल-पल जुड़े रहने का सिर्फ एक पता है...www.dehradun.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed