{"_id":"6920845ea4b7f31c77068798","slug":"uttar-pradesh-westerly-winds-will-begin-in-the-state-tomorrow-with-temperatures-likely-to-drop-by-two-to-fou-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: चलेंगी सर्द हवाएं...दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा; रात को लेकर जानें मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: चलेंगी सर्द हवाएं...दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा; रात को लेकर जानें मौसम विभाग का अलर्ट
Sat, 22 Nov 2025 08:51 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:51 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम पलट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने से रात का न्यूनतम पारा गिरेगा।
विज्ञापन
यूपी में लौट रही है सर्दी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आज से दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा और इससे माैसम में बदलाव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं प्रवेश करेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले ज्यादा गिरावट के संकेत हैं। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरे और धुंध का असर दिखाई देगा।
शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। बाराबंकी और बुलंदशहर 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में ठंडे रहे।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रूख बदल कर पछुआ हो जाएगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी व शुष्क पछुआ के असर से प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन