फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Montha brings unseasonal cold, sets record minimum temperature for October; this city remains

UP:मोंथा की वजह से आई बेमौसम सर्दी, अक्तूबर के महीने में न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; ये शहर रहा सबसे सर्द

Thu, 30 Oct 2025 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

Cyclone Montha impacts: मोंथा तूफान की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से यूपी के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Montha brings unseasonal cold, sets record minimum temperature for October; this city remains
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को चक्रवाती तूफान मोंथा के असर दिखाई दिया। राजधानी लखनऊ समेत झांसी, उरई, हमीरपुर, अमेठी, बाराबंकी, कानपुर आदि में झोंकेदार हवाओं के साथ पूरे दिन कहीं धीमी तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को झांसी में सर्वाधिक 47.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं उरई में 40 मिमी, हमीरपुर में 24 मिमी और लखनऊ में 22.9 मिमी बारिश हुई। बारिश और हवाओं के जोर से तापमान में गिरावट की बात करें तो बाराबंकी, झांसी और अमेठी में अब तक के तापमापन मापन के इतिहास में अक्तूबर माह में दिन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाराबंकी में 22.5 डिग्री, झांसी में 22 डिग्री और अमेठी में 23.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ। माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूर्वांचल के गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। साथ ही शुक्रवार की सुबह तक यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश और 31 जिलों में गरज चमक और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मोंथा तूफान का असर शनिवार तक कमजोर पड़ जाएगा और दो नवंबर से माैसम साफ होने के संकेत हैं। इसके बाद दिन के पारे में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिलेगी।

यूपी में पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले जिले

Uttar Pradesh: Montha brings unseasonal cold, sets record minimum temperature for October; this city remains
प्रदेश में सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया
झांसी - 22 डिग्री सेल्सियस ( 10.7 डिग्री की गिरावट)
बाराबंकी- 22.5 डिग्री सेल्सियस ( 8.6 डिग्री की गिरावट)
गोरखपुर- 22.7 डिग्री सेल्सियस( 8.7 डिग्री की गिरावट)
अमेठी- 23.2 डिग्री सेल्सियस ( 8.2 डिग्री की गिरावट)
सुल्तानपुर- 23.3 डिग्री सेल्सियस ( 6.8 डिग्री की गिरावट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed