फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Hindi Sansthan 2019 awards announced Dr. Suryabala received Bharat Bharati Award

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान 2019 के पुरस्कारों की घोषणा, डॉ. सूर्यबाला को मिला भारत-भारती पुरस्कार

Fri, 26 Feb 2021 10:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 26 Feb 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Hindi Sansthan 2019 awards announced Dr. Suryabala received Bharat Bharati Award
साहित्यकार ड़ॉ. सूर्यबाला। - फोटो : अमर उजाला
मेरे संधि पत्र से लेकर कौन देस को वासी, वेणु की डायरी तक का सफर तय करने वाली मुंबई निवासी वरिष्ठ साहित्यकार ड़ॉ. सूर्यबाला को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 2019 के पांच लाख रुपये की राशि वाले भारत भारती सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं लखनऊ के दयानंद पांडेय समेत 21 साहित्य सेवी हिंदी संस्थान के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2019 के सम्मान व पुरस्कारों के लिए गठित समिति ने शुक्रवार को पुरस्कारों की घोषणा की गई। समिति की बैठक संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन


लोहिया साहित्य सम्मान दयानंद पांडेय को तरुण विजय बने हिंदी गौरव
लखनऊ के दयानंद पांडेय को लोहिया साहित्य सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं नई दिल्ली के तरुण विजय को हिंदी गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इसी तरह भोपाल के डॉ. रामेश्वर प्रसाद मिश्र पंकज को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान व नई दिल्ली के डॉ. सूर्यकांत बाली को पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान देने की घोषणा की गई है। भोपाल के डॉ. कपिल तिवारी को अवंतीबाई सम्मान और राष्ट्र भाषा प्रचार समिति वर्धा को राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान दिया जाएगा। इन सभी की पुरस्कार राशि चार लाख रुपये हैं।
विज्ञापन


महेश चंद्र द्विवेदी समेत 20 को साहित्य भूषण
दो लाख रुपये की राशि वाला साहित्य भूषण सम्मान भोपाल के डॉ. विनय षडंगी राजाराम, सीतापुर के कमलेश कुमार मौर्य 'मृदु', नई दिल्ली के भुवनेश्वर प्रसाद गुरुमैता, लखनऊ के महेश चन्द्र द्विवेदी, पटियाला के डॉ. राम निवास शर्मा, नई दिल्ली की डॉ. कुमुद शर्मा, दिल्ली के डॉ. अवनिजेश अवस्थी, लखनऊ के साधुशरण वर्मा, वाराणसी के डॉ. लक्ष्मीशंकर गुप्त, धर्मशाला के डॉ. कुलदीप चन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ के राजेश अरोरा 'शलभ', अयोध्या के प्रमोदकान्त मिश्र, झांसी के ओम शंकर खरे 'असर', लखनऊ की प्रमिला भारती, दीपक शर्मा, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल', जबलपुर के आचार्य भगवत दुबे, मुरादाबाद के महेश चन्द्र 'दिवाकर', गोरखपुर के नरसिंह बहादुर 'चन्द', कानपुर के कृष्ण बिहारी त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पुरस्कार, सम्मान राशि व साहित्यकार
लोक भूषण सम्मान - (दो लाख) पन्ना लाल 'असर', झांसी
कला भूषण सम्मान - (दो लाख) डॉ. राजेन्द्र सिंह पुंडीर, बरेली
विद्या भूषण सम्मान - (दो लाख) डॉ. ब्रजेन्द्र कुमार सिंघल, जयपुर
विज्ञान भूषण सम्मान - (दो लाख) डॉ. विनोद जैन, लखनऊ
पत्राकारिता भूषण सम्मान -(दो लाख) डॉ. राजेन्द्र शर्मा, भोपाल
प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान - (दो लाख) रेणु राजवंशी गुप्ता, अमेरिका
हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान - (दो लाख) रत्नाकर नराले, कनाडा
बाल साहित्य भारती सम्मान - (दो लाख) देवेंद्र कुमार, दिल्ली और सुकीर्ति भटनागर, पटियाला
मधुलिमये साहित्य सम्मान - (दो लाख) डॉ. कृष्णचन्द्र लाल, गोरखपुर
पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान -  (दो लाख) डॉ. सुरेश अवस्थी, कानपुर
विधि भूषण सम्मान -  (दो लाख) अरविन्द जैन, गाजियाबाद

इन्हें मिला सौहार्द्र सम्मान, पुरस्कार राशि एक लाख रुपये
डॉ. सुनील कुमार लवटे कोल्हापुर (मराठी), डॉ. सुमंगला शिवप्प मुम्मिगट्टी धारवाड़ा (कन्नड़), डॉ. पवन कुमार शास्त्री वाराणसी (संस्कृत), डॉ. अजय शर्मा जालंधर (पंजाबी), डॉ. सी.जे प्रसन्न कुमारी तिरुवनन्तपुरम,
के. आर. विट्ठलदास मदुरै (तमिल), डॉ. जितेन्द्र उधमपुरी जम्मू (डोंगरी), डॉ. सैयद अली करीम दिल्ली (उर्दू),
डॉ. भगवान त्रिपाठी गंजाम (उड़िया), डॉ. उपेन्द्रनाथ रैणा नई दिल्ली (कश्मीरी), डॉ. बलवंतराय जानी राजकोट (गुजराती), ओम प्रकाश गट्टाणी जोरहाट (असमिया), डॉ. हजारीमयुम सुवदनी देवी इम्फाल (मणिपुरी)


मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान, पुरस्कार राशि एक लाख रुपये
डॉ. पवन अग्रवाल लखनऊ, डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रयागराज

इन पुस्तकों को मिले 75 हजार रुपये की राशि वाले विभिन्न पुरस्कार
तुलसी पुरस्कार- हरदोई के योगेश चंद्र वर्मा योगी को श्रीगुरुजी काव्यांजलि के लिए
जयशंकर प्रसाद पुरस्कार- दुर्योधन वध के लिए राम लखनऊ शुक्ल, प्रयागराज
श्रीधर पाठक पुरस्कार- स्मृतियों का वातायन के लिए अनिता अग्रवाल, गोरखपुर
निराला पुरस्कार- अंतराएं बोलती हैं के लिए डॉ. विन भदौरिया, रायबरेली
दुष्यंत कुमार पुरस्कार- साथ गुनगुनाएंगे के लिए रुद्रदेव नारायण श्रीवास्तव, कुशीनगर
महावीर प्रसाद देवी पुरस्कार- निर्गुण गांव सगुण प्रीति के लिए अश्विनी कुमार
भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार- इक्ष्वाकु वंशज के लिए ई. बजरंग बहादुर सिंह प्रयागराज
यशपाल पुरस्कार हलाला व अन्य कहानियों के लिए रिफअत शाहीन लखनऊ
रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार- निगमागम सम्मत तुलसी चिन्तन के लिए डॉ. रामगोपाल पांडेय कानपुर
सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन अज्ञेय पुरस्कार-एवरेस्ट सपनों की उड़ान सिफर से शिखर तक के लिए रविन्द्र कुमार बुलंदशहर
पांडेय बेचन शर्मा उग्र पुरस्कार- राहुल सांकृत्यायन, जिन्हें सीमाएं नहीं रोक सकीं के लिए जगदीश प्रसाद बरनवाल, कुंद आजमगढ़
हरिशंकर परसाई पुरस्कार- मैं बपुरा बूड़न डरा, केके अस्थाना लखनऊ
मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार- अवधी के अंचरा मा के लिए खुशीराम द्विवेदी, दिव्य, अयोध्या
जगन्नाथदास रत्नाकर पुरस्कार- माधौ के लिए देवी प्रसाद गौड़, मथुरा
राहुल सांकृत्यान पुरस्कार- जाए की बेरिया के लिए प्रेमशीला शुक्ल, देवरिया
कबीर पुरस्कार- राष्ट्रवाद चिंतन व विकास के लिए राजेन्द्र नाथ तिवारी, बस्ती
सुब्रह्मणय भारती पुरस्कार- कबीर साहब के लिए डॉ. फाजिल अहसन हाशमी, प्रयागराज
बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार-अंतहीन, खेल पत्रकारिता और मैं के लिए पद्मपति शर्मा, वाराणसी
सरस्वती पुरस्कार- अभिदेशक के लिए संपादक डा. ओंकारनाथ द्विवेदी सुल्तानपुर
भगवानदास पुरस्कार- वैदिक संस्कृति विमर्श के लिए डॉ. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी
हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार- आयुर्वेद में पर्यावरण की संस्कृति के लिए डॉ. राधेश्याम शुक्ल, प्रयागराज
पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार- ब्रज के मौसम गीत और लोकोत्सव के लिए रागिनी चतुर्वेदी, प्रयागराज
पं. सत्यनारायण शास्त्री पुरस्कार- महिला स्वास्थ्य के लिए नित द्विवेदी, प्रयागराज
आचार्य नरेंद्र देव पुरस्कार- हिंदुओं की संघर्ष गाथा के लिए लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, हैदराद
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार- समान नागरिक संहिता के लिए अनूप बरनवाल, प्रयागराज
डा. धीरेन्द्र वर्मा पुरस्कार- हिंदी के प्रयोग में मानसिक अवरोध के लिए डॉ. ईश्वर सिंह, गाजियाबाद
बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार- है छिपा सूरज कहां पर, गरिमा सक्सेना, लखनऊ
महादेवी वर्मा पुरस्कार- देवगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए पद्मिनी श्वेता सिंह, सोनभद्र
प्रेमचंद पुरस्कार-कथ्य शेष है, नागेन्द्र वारिद, वाराणसी

पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार, राशि 40 हजार रुपये
लखनऊ के उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ, पवन बख्शी, डा. राकेश मेहता, रामकिशोर नाग, अलंकार रस्तोगी, अरविंद नारायन मिश्र, वेदपाल सिंह सरोहा, अतुल बाजपेयी, डा. डीएस शुक्ला, संपादक डा. विवेक पांडेय, चरंजीव सिन्हा, हर्षाश्री, डॉ. अनिता भटनागर जैन, मुकुल श्रीवास्तव, गोरखपुर के श्रीधर मिश्र, नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त, जौनपुर के योगेंद्र प्रताप मौर्य, मथुरा से महेन्द्र हुमा, प्रयागराज से डा. आशा उपाध्याय, वर्षा अग्रवाल, डा. अरुण कुमार त्रिपाठी, डा. अरविंद कुमार, गौतमबुद्ध नगर से अर्चना चतुर्वेदी, रायबरेली से रमाकांत तिवारी शामिल, वाराणसी से सुमन सिंह, नोएडा से बालकृष्ण मिश्र, वाराणसी से डा. अर्जुन तिवारी, गाजियाबाद से डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, जयपुर से डॉ. ऋषि कुमार सिंघल, औरैया से मुनीश त्रिपाठी, चंदौली से डा. केशरी नारायण।

हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान, पुरस्कार राशि 25 हजार रुपये
लखनऊ की रेनू द्विवेदी को पुस्तक भावना के पृष्ठ पर और रामपुर की डॉ. मोनिका शर्मा को पुस्तक लकी चार्म के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed