फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh has become a major hub for investment: Brajesh Pathak

निवेश का प्रमुख केंद्र बना उत्तर प्रदेश : ब्रजेश पाठक

Mon, 21 Sep 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh has become a major hub for investment: Brajesh Pathak
फूड एक्सपो के समापन समारोह में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और आईआईए के पदाधिकारी।
लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो-2026 का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। गोमतीनगर के होटल में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में विश्वस्तरीय औद्योगिक प्रदर्शनी जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े बाजार के साथ मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। आईआईए का उद्योग बढ़ाएंगे, विकसित भारत बनाएंगे का संकल्प सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि हमारी जीडीपी बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हो चुकी है। फूड प्रोसेसिंग के साथ-साथ मशीनरी, पैकेजिंग, ऑटोमेशन, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स को एक साथ लाना एक मजबूत इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम की पहचान है। कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों, व्यापारियों, आमजन के साथ खड़ी मिलेगी।
विज्ञापन

एक्सपो के 11वें संस्करण का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग और संबद्ध उद्योगों को बढ़ावा देना तथा फॉर्म-टू-फोर्क पूरी फूड वैल्यू चेन को एक मंच पर लाना था। आयोजकों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत आठ राज्यों से करीब 20 हजार आगंतुक और उद्यमी पहुंचे। यहां एमएसएमई को नई तकनीक, निवेश और व्यापार के अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन दिवस की शुरुआत सेल्स एडवरटाइजिंग के संस्थापक और सीईओ डॉ. संजय अरोड़ा के सत्र से हुई। एफएसएसएआई के प्रतिनिधियों ने फूड सेफ्टी प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र की जानकारी दी। इसमें 150 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा और अधिकारियों ने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए सरकारी सब्सिडी और पर्यटन प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी।

एक्सपो में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी दीपक कुमार बजाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार अग्रवाल, चेतन देव भल्ला, एक्सपो कमेटी के चेयरमैन विकास खन्ना, को-चेयरमैन, इंडिया फूड एक्सपो एवं चैप्टर चेयरमैन, लखनऊ वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

फूड एक्सपो के समापन समारोह में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और आईआईए के पदाधिकारी।

फूड एक्सपो के समापन समारोह में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और आईआईए के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed