फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sharp Global School management had nine vehicles registered with RTO while 17 were being operated

स्कूल बस अग्निकांड: कागजों पर स्क्रैप हो चुकी बसें बच्चे लेकर दौड़ती मिलीं; पंजीकृत 9, चलवाए जा रहे थे 17 वाहन

Mon, 21 Sep 2026 08:54 AM IST
Bhupendra Singh नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 08:54 AM IST
सार

स्कूल बस अग्निकांड के बाद जागे विभाग ने जांच की तो पता चला कि जो वाहन कागजों पर स्क्रैप हो चुके हैं वो बच्चे लेकर दौड़ रहे थे। यही नहीं परिवहन विभाग की जांच में शार्प ग्लोबल स्कूल प्रबंधन का झूठ भी उजागर हुआ। नौ वाहन आरटीओ में पंजीकृत थे, जबकि 17 स्कूली वाहन चलवाए जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sharp Global School management had nine vehicles registered with RTO while 17 were being operated
सीज किए गए शार्प ग्लोबल स्कूल के वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इटौंजा स्थित शार्प ग्लोबल स्कूल प्रबंधन फर्जीवाड़ा कर स्कूल के बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा है। स्कूल प्रबंधन ने एक माह पहले आरटीओ को जिन तीन बसों के स्क्रैप (अस्तित्व समाप्त) होने की लिखित सूचना दी थी वह बच्चों को लाते-ले जाते मिलीं। इतना ही नहीं आरटीओ में नौ स्कूल वाहन दर्ज कराकर प्रबंधन 17 वाहन चलवा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से रविवार को की गई जांच-पड़ताल में इसका खुलासा हुआ है। इन बसों का चालान किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल शनिवार को स्कूल की एक बस के इंजन में धुंआ उठने के बाद आग लग गई थी। इसमें एक बच्चा जख्मी हो गया था। हादसे के बाद सक्रिय हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को स्कूल परिसर में खड़े वाहनों की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 

विज्ञापन

रेड लिस्ट में शार्प ग्लोबल स्कूल

स्कूल प्रबंधन की ओर से बीते 31 अगस्त को आरटीओ में लिखित सूचना दी गई थी कि यूपी-32 टीएन 0197, यूपी-32 टीएन 4711 व यूपी-32 ईएन 2062 नंबर की बसें स्क्रैप हो चुकी हैं। यानी यह बसें कट चुकी हैं और अस्तित्व में नहीं हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव की जांच में यह बसें इस्तेमाल होती हुई मिलीं। ऐसा कर प्रबंधन बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा था। इनका चालान किया गया। शार्प ग्लोबल स्कूल के स्कूली वाहनों की फिटनेस समेत दस्तावेज पूरे न होने के कारण विभाग ने इसे रेड लिस्ट में भी डाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ स्कूली वाहन पंजीकृत, चल रहे थे 17

शार्प ग्लोबल स्कूल की ओर से आरटीओ में नाै स्कूली वाहनों का पंजीकरण करवाया गया था। जबकि बीते शनिवार को जब एआरटीओ, प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने स्कूल परिसर में जांच-पड़ताल की तो 17 वाहन मिले। इसमें 13 के चालान हुए। आरटीओ में पंजीकृत नौ वाहनों में पांच अनफिट हैं। इसमें मोटर कैब यूपी-35 टी 4711, बस यूपी-33 टी 9334, बस संख्या यूपी-32 डीएन 3508 आदि शामिल हैं।

रेड लिस्ट में 60 स्कूली वाहन

आरटीओ ट्रांसपोर्ट नगर के आंकड़ों की बात की जाए तो शार्प ग्लोबल स्कूल के वाहन ही नहीं बल्कि शहर के कई नामचीन स्कूलों के करीब 60 वाहन भी रेड लिस्ट में हैं। हालांकि इसमें कई निलंबित किए जा चुके हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि कई वाहन रेड लिस्ट में होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, जिन स्कूलों के वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट आदि दस्तावेजों में गड़बड़ियां होती हैं उन्हें रेड लिस्ट में डाला जाता है।

डीएम का आदेश भी नहीं मानते स्कूल

डीएम का आदेश है कि स्कूल प्रबंधन इस्तेमाल हो रहे वाहनों का ब्योरा लिखित में परिवहन विभाग को दें। इनके दस्तावेज जमा करवाने के साथ ड्राइवर का सत्यापन भी कराया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नामचीन स्कूल तक वाहनों का ब्योरा देने से हिचकते हैं। इसकी वजह से भी अभियान के दौरान काफी दिक्कतें पेश आती हैं।

परिवहन आयुक्त ने की बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान

रविवार को परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर बस में आग लगने की घटना का पूरा विवरण लिया। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली वाहनों की जांच के लिए अलग से चेकिंग अभियान चलाएं। जांच के दौरान अधिकारी स्कूल द्वारा पंजीकृत वाहनों के विवरण को मौके पर मिलान भी करें। मसलन, कितनी गाड़ियां चल रही हैं, कितनी पंजीकृत हैं। पंजीकृत वाहन ही चल रहे हैं या इसके अतिरिक्त। फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस आदि की भी जांच होगी।

फैक्ट फाइल

  • 1700 स्कूली बस, वैन आरटीओ में हैं पंजीकृत।
  • 2800 स्कूली वाहन अनुबंधित हैं।
  • 45 स्कूली वाहन की वर्तमान में फिटनेस अधूरी है।
  • 5400 से ज्यादा ई रिक्शे भी स्कूली वाहन के तौर पर हो रहे इस्तेमाल।
  • 8400 से अधिक वाहन ऐसे हैं जो पंजीकृत नहीं हैं लेकिन बच्चे ढो रहे हैं। इन्हें घोस्ट वाहन कहा जाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सोमवार से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शार्प ग्लोबल स्कूल की ओर से जिन तीन बसों के स्क्रैप होने की सूचना दी गई वे चलती पाई गईं। इन पर कार्रवाई की गई है। -राधेश्याम, उप परिवहन आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed