फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh government to execute investment policy 2020.

रिटेल ट्रेड के लिए निवेश नीति लाकर रोजगार बढ़ाएगी सरकार, योजना तैयार, ये है प्लान

Sat, 22 Jun 2019 11:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government to execute investment policy 2020.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

सरकार ने निवेश, कारोबार और रोजगार को बढ़ावा देने वाले क्षेत्रों की पहचान कर नई नीतियां बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत खुदरा व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए रिटेल ट्रेड के अलावा उभरते क्षेत्रों में बायोटेक्नोलॉजी व डेटा सेंटर में निवेश नीतियां लाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अफसर के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रिटेल ट्रेड, बायोटेक्नोलॉजी व डेटा सेंटर में निवेश नीतियां मार्च-2020 तक तैयार कर कैबिनेट की सहमति से लागू करने की योजना है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार सीएम ने नीतियां तैयार करने में सरकारी अधिकारियों के अलावा संबंधित सेक्टर के प्रतिनिधियों व विशेषज्ञों के साथ सभी संबंधित हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार की संभावनाओं के लिए ये तीन क्षेत्र अहम

रिटेल ट्रेड : खुदरा व्यापार सबसे बड़ा कारोबारी सेक्टर है और जीएसटी के बाद इसकी कार्यप्रणाली में तेजी से बदलाव आ रहा है। सरकार उपभोक्ता हितों को नजरअंदाज किए बिना व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इस पर काम कर रही है।

बायोटेक्नोलॉजी : इस क्षेत्र के अंतर्गत बायो एग्री, बायो फार्मा, बायो इंडस्ट्री व बायो सर्विस जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इनमें रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं।

डेटा सेंटर : देश के बड़े निवेशक इस सेंटर की स्थापना में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अडाणी समूह ने अक्षय ऊर्जा से संचालित होने वाले डेटा सेंटर पार्कों की स्थापना के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया है। यूपी में भी डेटा सेंटर निवेश नीति लाकर निवेशकों को आकर्षित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed