फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government created record in payment to sugar mills.

यूपी: चीनी मिलों के भुगतान में योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड, तीन सालों में किया शत प्रतिशत भुगतान

Wed, 16 Jun 2021 08:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

यूपी सरकार ने चीनी मिलों को भुगतान में रिकॉर्ड बना दिया है। सरकारी दावों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में सरकार ने चीनी मिलों का शत प्रतिशत भुगतान किया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh government created record in payment to sugar mills.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीनी मिलों का गन्ना मूल्य भुगतान में यूपी सरकार ने रिकार्ड बना दिया है। सरकार पिछले तीन सालों में प्रदेश की 119 चीनी मिलों का गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। वहीं, इस साल चीनी मिलों का 21228.61 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है जबकि अभी मिलों को गन्ना मूल्य का भुगतान कार्य जारी है। इस सत्र में प्रदेश की 119 चीनी मिलों में 105.62 लाख टन चीनी का उत्पादन किया जा चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश के किसानों के हित में प्रदेश सरकार लगातार काम करती आ रही है। किसानों से गन्ना खरीद हो या फिर किसानों को उनकी फसल का भुगतान सबमें योगी सरकार अव्वल रही है। वहीं, अब चीनी मिलों का गन्ना मूल्य के भुगतान में योगी सरकार ने रिकार्ड बना दिया है।
विज्ञापन


योगी सरकार द्वारा  पेराई सत्र 2017-18 में मिलों का गन्ना मूल्य का 35,442.14 करोड़ का भुगतान किया गया जबकि 2018-19 में 33,048.06 करोड़ रुपए और 2019-20 में 35,898.85 करोड़ रुपए जबकि साल पेराई सत्र 2020-21 में 21,228.61 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और अभी मिलों का लगातार भुगतान किए जाने की प्रक्रिया जारी है। विभाग के अनुसार 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में योगी सरकार द्वारा चीनी मिलों का शत प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। सरकार अब तक कुल 136,278.75 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान कर  चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में चीनी का रिकार्ड उत्पादन

पिछली सरकार जहां चीनी मिलों को बंद करने का काम कर रही थी। वहीं, योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में चीनी मिलों की दशा सुधारने के साथ-साथ नई चीनी मिलों को खोला गया। सरकार ने समय पर चीनी मिलों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराना सुनिश्चित कराया। इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। सरकार के सहयोग से चीनी मिलों ने चीनी उत्पादन में रिकार्ड बना दिया है।

सरकार ने 2017-18 में 1111.90 लाख टन गन्ना पेराई की इससे चीनी मिलों में 120.50 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। इसी तरह 2018-19 में 1031 लाख टन पेराई की गई जबकि चीनी मिलों ने 118.22 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। 2019-20 में चीनी मिलों द्वारा 126.37 लाख चीनी उत्पादन किया गया जबकि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलें 105.62 लाख टन चीनी उत्पादन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed