फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh did not received any record in amrit scheme

मेजबान यूपी ही तीन केंद्रीय योजनाओं में फिसड्डी, नहीं मिला एक भी अवॉर्ड

Sat, 28 Jul 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jul 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh did not received any record in amrit scheme
अवॉर्ड देते केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप पुरी

स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और अमृत योजना में यूपी को कोई अवॉर्ड नहीं मिल पाया। इन योजनाओं के शुरू होने की तीसरी वर्षगांठ पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप पुरी ने स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत योजना के क्रियान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों के अधिकारियों को सम्मानित किया। 9 शहरों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड दिए गए। इसी तरह यूपी को छोड़कर अमृत योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 23 राज्यों को भी अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे यूपी को अवॉर्ड भले ही नहीं मिला, लेकिन नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत योजना के क्रियान्वयन में यूपी की उपलब्धियां जरूर गिनाई। मंत्री ने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। हालांकि स्मार्ट सिटी मिशन की उपलब्धियों पर कोई चर्चा नहीं की।

विज्ञापन

पिछली सरकारों की वजह से यूपी में पिछड़ी योजना

एक भी योजना में यूपी को अवॉर्ड न मिलने पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी टीस जरूर सामने आई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि 2015 में लागू तीनों योजनाओं पर तत्कालीन सपा सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसलिए यूपी में तीनों योजनाओं का क्रियान्वयन उस गति से नहीं हो पाया, जिसकी जरूरत थी।

सपा सरकार के कार्यकाल (2015 से मार्च 2017) में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मात्र 11 हजार मकान ही स्वीकृत हुए थे। जबकि डेढ़ साल में योगी सरकार ने 4.12 लाख से अधिक मकान स्वीकृत किए हैं। इसी तरह अमृत योजना के लिए अब तक 6500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भी काम काफी तेजी से शुरू हुआ है। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्तों से अपील करते हुए कहा कि अपने निकायों का संसाधन बढ़ाने पर फोकस करें, ताकि योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके।

अमृत योजना के बेहतर प्रदर्शन वाले राज्य

आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, बिहार, कर्नाटका, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्रा, मिजोरम, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पुडुचेरी व चंडीगढ़।

इन स्मार्ट शहरों को इस सेक्टर में मिला है अवार्ड
स्मार्ट सिटी              श्रेणी
अहमदाबाद              इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम व वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन
भोपाल                     कल्चरल एंड अर्बन एन्वायरमेंट व साइकिल उपयोग
कोयम्बटूर                 एप बेस अर्बन एन्वायरमेंट
जबलपुर                    स्मार्ट क्लासरूम, 18 हजार घरों को बिजली आपूर्ति
जयपुर                      कल्चरल इकोनॉमी
नई दिल्ली                 ट्रांसफारमेंशन एंड स्मार्ट क्लास रूम
सूरत                        इंटेलीजेंट ट्रांजिट सिस्टम
विशाखापट्टनम           स्मार्ट क्लास रूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed