फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: A beautician hanged herself; police arrived in eight minutes after a Meta alert... but her life

यूपी : ब्यूटीशियन ने लगाया फंदा, मेटा अलर्ट पर आठ मिनट में पहुंची पुलिस...फिर नहीं बच सकी जान

Thu, 11 Dec 2025 10:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 11 Dec 2025 10:41 PM IST
सार

लखनऊ में 25 वर्षीय ब्यूटीशियन जया पांडेय ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फंदा लगा लिया। मेटा अलर्ट पर पुलिस आठ मिनट में पहुंच गई, लेकिन अस्पताल में जया को बचाया नहीं जा सका; मोबाइल लॉक खुलने पर पूरे मामले की वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: A beautician hanged herself; police arrived in eight minutes after a Meta alert... but her life
महिला ने जान दे दी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में विभूतिखंड में बृहस्पतिवार सुबह अंबेडकरनगर में मालीपुर के डिगी गांव की रहने वालीं ब्यूटीशियन जया पांडेय (25) ने इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर फंदा लगा लिया। मेटा अलर्ट पर आठ मिनट में पहुंची विभूतिखंड पुलिस ने जया को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले पीड़िता के दोनों मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि कुछ माह से जया विभूतिखंड के विजीयपुर में दुर्गा पांडेय के मकान में किराया पर रहती थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को उनका इंस्टाग्राम का लाइव वीडियो मिला। वीडियो में जया कह रही थीं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमकों तुमने जहां लाकर खड़ा किया वहां मैं पहुंच गई हूं। 
विज्ञापन


मैं आत्महत्या कर रही हूं। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस समय कंट्रोल रूम से इसका मेटा अलर्ट मिला पुलिस जया के घर से आठ मिनट की दूरी पर गश्त कर रही थी। आनन-फानन पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर बंद मिला। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस घर में दाखिल हुई तो उन्हें जया पंखे से चादर के सहारे लटकी मिलीं। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर लगा था पैटर्न लॉक

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी जया की मंगला और पिता सत्यदेव पांडेय को दी गई। जांच में सामने आया कि जया का किसी से प्रेम प्रसंग था। घरवालों की भी जया से कम बात होती थी। पुलिस को जया के मोबाइल मिले हैं, जिनमें पैटर्न लॉक लगा था। लॉक खुलने पर इस बात का पता चल सकेगा कि जया का किससे प्रेम प्रसंग था। साथ ही अंतिम बार उसकी किससे बात हुई थीं। फिलहाल घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

पिता का आरोप पुलिस नहीं ले गई उन्हें घटनास्थल

वहीं जया के पिता का आरोप है कि पुलिस उन्हें घटनास्थल नहीं लेकर गई और न ही उन्हें बेटी का वीडियो दिखाया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि जया के घरवाले आने को तैयार नहीं थे। काफी कहने पर घरवाले शाम चार बजे लखनऊ आए थे। तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed