फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSTF arrested MNS leader murder.

महाराष्ट्र में मनसे नेता की हत्या का यूपी एसटीएफ ने किया खुलासा, शूटर लखनऊ से गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Apr 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
UPSTF arrested MNS leader murder.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता व आरटीआई कार्यकर्ता जमील अहमद शेख की हत्या का खुलासा यूपी एसटीएफ ने कर दिया है। एसटीएफ ने आरोपी इरफान को लखनऊ की कठौता झील के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मनसे नेता की हत्या थाणे, महाराष्ट्र में 11 नवंबर को हुई थी। आरोपी इरफान सोनू जिला गोरखपुर के थाना गुलरिहा के खीरिया का रहने वाला है। यूपी एसटीएफ ने उसे शनिवार दोपहर लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डिप्टी कमिश्नर क्राइम ब्रांच, थाणे की ओर से पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, उत्तर प्रदेश लखनऊ से अनुरोध किया गया था जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मनसे नेता की हत्या इरफान उर्फ सोनू ने अंजाम दी थी और इसके बाद वह गोरखपुर में छिपकर रह रहा था। इस दौरान यूपीएसटीएफ को उसके लखनऊ में होने की जानकारी मिली। एसटीएफ ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed