फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC: Preliminary Eligibility Test for Group C recruitment to be held from October 23 to 25

यूपीएसएसएससी : समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर को, 35 लाख से अधिक हुए आवेदन

Wed, 09 Sep 2026 09:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 09 Sep 2026 09:16 PM IST
सार

आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
UPSSSC: Preliminary Eligibility Test for Group C recruitment to be held from October 23 to 25
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 23, 24 व 25 अक्तूबर को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा में इस बार यूपी समेत 33 राज्यों के 35 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा के लिए करीब 10 लाख ज्यादा युवाओं ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 2025 में पीईटी के 2531996 आवेदन हुए थे और इसमें से 1943171 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों पर अफसरों को घेरा, तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मायावती बोलीं- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है


सबसे ज्यादा यूपी से आवेदन: परीक्षा के लिए यूपी से सर्वाधिक 3449237 युवाओं ने आवेदन किए हैं। इसके बाद बिहार से 39636, मध्य प्रदेश से 15325, हरियाणा से 6606, उत्तराखंड से 5757, राजस्थान में 4444, झारखंड से 3285, पश्चिम बंगाल से 1005, महाराष्ट्र से 675, पंजाब से 561, छत्तीसगढ़ से 385, गुजरात से 216 आवेदन हुए हैं। इसी तरह अन्य राज्यों से भी आवेदन हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed