फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSC issued updated calender for recruitment.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया अपडेटेड भर्ती कैलेंडर, इसी महीने होंगी ये दो परीक्षाएं

Sat, 01 Feb 2020 10:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
UPSSC issued updated calender for recruitment.
- फोटो : amar ujala

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सम्मिलित तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा-2016 और गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती-2016 द्वितीय के अंतिम चयन परिणाम इस महीने के अंत तक जारी करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक भर्ती परीक्षाओं की संभावित स्थिति भी स्पष्ट कर दी है। आयोग ने शनिवार को भर्ती प्रक्रिया की अपडेटेड स्थिति जारी की।

सम्मिलित तकनीकी सेवा भर्ती-2016 द्वितीय, सम्मिलित अवर अभियंता व उप वास्तुविद भर्ती-2016 द्वितीय तथा वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2019 की लिखित परीक्षा मार्च में कराने की बात कही है।
विज्ञापन


सहायक बोरिंग टेक्निीशियन भर्ती-2019 व सहायक सांख्यिकी अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी भर्ती की लिखित परीक्षा अप्रैल में कराने की योजना है।

इन दो भर्तियों पर नहीं लिया गया कोई निर्णय

आयोग ने आबकारी सिपाही भर्ती-2016 व वाहन चालक भर्ती-2016 के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

इससे संबंधित प्रकरण पर निर्णय अभी लंबित है। आयोग ने अन्य भर्तियों केसंबंध में भी भर्तीवार आगे की गतिविधि की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed