फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar after new mother dies following C-section delivery of baby girl

Lucknow News: ऑपरेशन से बेटी के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Wed, 23 Sep 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Uproar after new mother dies following C-section delivery of baby girl
रुचि की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।
लखनऊ। दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव की तय तारीख से 15 दिन पहले गर्भवती की सिजेरियन डिलीवरी कर दी गई। बेटी के जन्म के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

उन्नाव औरास के दिरिक पालखेड़ा गांव निवासी दीपू की पत्नी रुचि (21) की 21 सितंबर को ऑपरेशन से बेटी हुई थी। परिजनों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले रुचि के प्लेटलेट्स करीब 75 हजार थे। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में प्रसव की तारीख चार अक्तूबर बताई गई थी। मगर डॉक्टरों ने बच्चे के उल्टा होने की बात कहकर तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी थी। इससे डिलीवरी के बाद रुचि की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि हालत खराब होने पर उन्हें समय रहते पूरी जानकारी नहीं दी गई। रुचि की बुआ देवकी ने कहा कि वह सामान्य चेकअप के लिए भतीजी को डॉक्टरों को दिखाने लाई थीं, मगर डॉक्टर ऑपरेशन करने लगे। उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही को मौत का कारण बताया और मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीएमओ को जांच के लिए पत्र भेजा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि घटना की गहनता से जांच होगी। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की जाएगी।

रुचि की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।

रुचि की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।

रुचि की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।

रुचि की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed