{"_id":"6972f394508b3b61f90f9101","slug":"upfc-accountants-and-clerks-were-in-touch-with-mastermind-in-64-crore-fraud-case-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 करोड़ पार करने का मामला: मास्टरमाइंड के संपर्क में थे UPFC के अकाउंटेंट और क्लर्क, होश उड़ाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 करोड़ पार करने का मामला: मास्टरमाइंड के संपर्क में थे UPFC के अकाउंटेंट और क्लर्क, होश उड़ाने वाला खुलासा
Fri, 23 Jan 2026 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:35 AM IST
सार
फर्जीवाड़ा कर यूपीएफसी के 64.82 करोड़ रुपये पार करने के मामले में होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ है। UPFC के अकाउंटेंट और क्लर्क मास्टरमाइंड के संपर्क में थे। सीबीआई दोनों कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
64.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी फॉरेस्ट कॉरपोरेशन (यूपीएफसी) के दो कर्मचारी 64.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के सीधे संपर्क में थे। एक चीफ अकाउंटेंट और दूसरा क्लर्क है। सीबीआई मामले में दोनों की भूमिका की जांच कर रही है। बैंक अफसरों से मिलवाने में इन्हीं दोनों की भूमिका रही थी।
धोखाधड़ी करने में कर्नाटक निवासी दीपक संजीव सुवर्णा और कानपुर का मनीष उर्फ अनीस है। दोनों नामजद आरोपी हैं। जांच एजेंसी की तफ्तीश में सामने आया कि यूपीएफसी के चीफ अकाउंटेंट वेदपाल सिंह और क्लर्क राजकुमार गौतम मनीष के संपर्क में थे। उन्होंने उसका और दीपक का परिचय बैंक में कराया था। इससे बैंक अधिकारियों को दोनों पर भरोसा हो गया था।
जब दीपक ने खुद को यूपीएफसी का अधिकारी बताया था तो बैंक अधिकारियों ने खाता खोल दिया था। रकम भी ट्रांसफर कर दी थी। सीबीआई अब दोनों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है, जिससे पता चल सके कि वेदपाल व राजकुमार की मामले में क्या भूमिका है। अगर भूमिका पायी जाती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी।