फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upats arrested two terrorist in saharanpur

यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी पकड़े, उत्तर प्रदेश में नेटवर्क फैलाने आए थे

Fri, 22 Feb 2019 01:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 22 Feb 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
upats arrested two terrorist in saharanpur
डीजीप उत्तर प्रदेश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश एटीएस ने दो आतंकी सहारनपुर से गिरफ्तार किए हैं। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का निवासी है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनो 30 से 32 साल के हैं।
विज्ञापन


इसमें शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं।  
विज्ञापन

upats arrested two terrorist in saharanpur
पकड़े गए आतंकवादी - फोटो : amar ujala
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर वेस्ट यूपी के जिलों में आतंकियों का बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था।  देवबंद के एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने की बात भी शाहनवाज ने की थी। एटीएस ने एक सटीक मुखबिरी की सूचना पर आतंकी शाहनवाज को देवबंद से पकड़ा। आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही पुलवामा आतंकी हमले में शहनवाज और मलिक की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी एटीएस ने देवबंद से 2 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस से देवबंद के छात्रों पर नजर रखी जा रही थी। कश्मीरी छात्रों पर जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के आरोप हैं।

 

डीजीपी ने कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि इनकी टेरर फंडिंग के पीछे कौन हैं। आकिब अहमद मलिक देवबंद में बिना एडमीशन के पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान देवबन्द में फिर एटीएस ने छापेमारी की है। इसमें एक दुकानदार सहित 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गयर 10 छात्रों में से 2 कश्मीर सहित 5 उड़ीसा और अन्य अलग अलग जगहों से हैं।

डीजीपी ने यह भी बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है। कुछ और अहम जानकारियां हमे मिलेंगी तो उसे मीडिया से साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले से इनका लिंक है या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। हम पूछताछ के बाद ही क्लियर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed