{"_id":"683e74d44d08c8360109667b","slug":"up-will-showcase-buddhist-heritage-in-thailand-tourism-department-will-participate-in-international-fair-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: थाईलैंड में बौद्ध विरासतों का प्रदर्शन करेगा यूपी, पर्यटन विभाग अंतरराष्ट्रीय मेले में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: थाईलैंड में बौद्ध विरासतों का प्रदर्शन करेगा यूपी, पर्यटन विभाग अंतरराष्ट्रीय मेले में होगा शामिल
Tue, 03 Jun 2025 09:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:36 AM IST
सार
यूपी पर्यटन विभाग बैंकाक में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में शामिल होगा। इसमें यूपी पवेलियन में राज्य पर्यटन बौद्ध विरासतों का प्रदर्शन करेगा। साथ ही सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक विरासत को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाईलैंड में 26 से 28 अगस्त तक प्रशांत एशिया ट्रेवल एसोसिएशन (पाटा) अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का आयोजन कर रहा है। बैंकाक में होने वाले इस आयोजन में यूपी का पर्यटन विभाग बौद्ध सर्किट में आने वाली बौद्ध विरासतों को प्रदर्शित करेगा। इसमें राज्य की पर्यटन विविधता सांस्कृतिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक हेरिटेज को भी दिखाया जायएगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि थाइलैंड में बहुसंख्यक आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली है। पाटा के आयोजन में प्रदेश की सहभागिता राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाग का मुख्य उद्देश्य ब्रांड यूपी को स्थापित कर राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Ram Mandir: यज्ञ मंडप के सामने ढाई घंटे हुआ प्रायश्चित पूजन, सात मंदिरों में होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से वहां लगाए जाने वाले स्टॉलों पर सभी सूचनाएं अंग्रेजी व स्थानीय भाषा में प्रदर्शित की जाएगी। इसमें भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती समेत अन्य आध्यात्मिक, धार्मिक, विरासत, ईको पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
ऐतिहासिक विरासत दिखाई जाएगी
यूपी पवेलियन में राज्य पर्यटन की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक विरासत को दिखाया जाएगा। पर्यटन विभाग के कार्यक्रमों और रोड शो के दौरान हर स्थान पर व्यापक आउटडोर पब्लिसिटी और ब्रांडिंग की जाएगी।