डासना से कानपुर और कानपुर से लखनऊ तक बनेगा एक्सप्रेस-वेः नितिन गडकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को दो दिवसीय लखनऊ कांफ्रेंस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में नई तकनीक और कम लागत में उच्च गुणवत्ता और अधिक भार सहन करने वाली सड़कों के निर्माण पर मंथन किया गया।
इस मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी ने कहा कि रोड ज्यादा मत बनाओ, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बनाओ क्योंकि लोगों की जरूरतें इसी से पूरी होंगी। उन्होंने घोषणा की कि डासना से कानपुर और कानपुर से लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि डासना से दिल्ली तक एक्सप्रेस वे का काम जारी है। इसके बनने से जाने से सिर्फ 40 मिनट में चार घंटे का रास्ता पूरा हो जाएगा।
कानपुर से लखनऊ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मांग पर उन्होंने कहा कि मैं सेतु निगम को 1000 करोड़ की जगह 200 करोड़ रुपये का काम दूंगा लेकिन काम ईमानदारी से कराया जाए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रोड बनाने से रोजगार मिलेगा, जिससे गरीबी दूर होगी।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुझसे गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने और हाई-वे की योजना बनाने का काम सौंपा। इसके लिए कमेटी बनी, जिसमें नार्बाड और अन्य कई विभाग के अफसर शामिल हुए।
नार्बाड की रिपोर्ट आई कि 6.50 लाख गांव सड़कों से जुड़ जाएं तो देश की जीडीपी सुधर जाएगी क्योंकि सड़कों के आभाव में किसान अपनी फसल नहीं बेच पाता, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। कहा कि मुझे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनाने का मौका मिला। इसके बाद 1.60 लाख गांवों को हमने सड़क से जोड़ा।
योगी जी आप लकी हैं कि यूपी में पानी की कमी नहीं
नार्बाड की रिपोर्ट आई कि 6.50 लाख गांव सड़कों से जुड़ जाएं तो देश की जीडीपी सुधर जाएगी क्योंकि सड़कों के आभाव में किसान अपनी फसल नहीं बेच पाता, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। कहा कि मुझे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनाने का मौका मिला। इसके बाद 1.60 लाख गांवों को हमने सड़क से जोड़ा।
गडकरी ने कहा कि हमारे देश में पैसे की कमी नहीं, सोच की कमी है, अच्छे गवर्नेंस की कमी है। कहा कि पानी, बिजली, यातायात और संचार हमेशा खुशहाली लाते हैं। अमेरिका की कहावत है कि सड़कें अच्छी हैं तो देश तरक्की पर है। उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए कहा कि सड़कों के गड्ढे खत्म करवाकर आपने अच्छा काम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्मंत्री योगी से कहा कि यूपी में अच्छी सड़कें, ज्यादा से ज्यादा बिजली दीजिए, इसके लिए पैसे की कमी नहीं होगी। कहा कि योगी जी आप तो लकी हैं कि यूपी में पानी की कमी नहीं है, महाराष्ट्र में तो पानी की ही कमी है।
दो लाख करोड़ रुपये मैं यूपी को दूंगा, आप केवल सड़क अधिग्रहण करा दीजिए
गडकरी बोले कि सीमेंट सस्ता चाहिए तो यूपी हमसे ले। 120 से 130 रुपये प्रति पैकेट। डामर में प्लास्टिक डालकर भी अच्छी सड़क बनाई जा सकती है। नगर निगम प्लास्टिक जुटाए और उसका इस्तेमाल सड़क बनाने में हो। उन्होंने कहा कि रोड की प्री-कास्ट टेक्नोलॉजी पर काम कीजिए और रोड का जाल बिछा दीजिए।
उन्होंने योगी से कहा कि दो लाख करोड़ रुपये मैं यूपी को दूंगा, आप केवल जमीन का अधिग्रहण करा दीजिए। इसके पैसे भी मैं ही दूंगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ इकॉनॉमी भी जरूर है। इन दोनों में संतुलन बनाकर चलना है।
सेंट्रल रोड फंड से यूपी को मिलेंगे 1000 करोड़ रुपये
इसके पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने सरकार बनाते ही गड्ढा मुक्त सड़कों की घोषणा की और इस पर काम भी किया। उन्होंने कहा कि 1.21 लाख किमी. गड्ढे वाली सड़कें थी, जिनमें से 15 जून तक 84000 किमी. सड़कें गड्ढा मुक्त हुई हैं। सीएम ने प्रदेश के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि अफसरों ने बड़ी ही जिम्मेदारी से काम किया है।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल रोड फंड से 700 करोड़ मिलते हैं लेकिन अब यूपी को 1000 करोड़ रुपये मिल पाएंगे। इस फंड से राजमार्ग और प्रमुख सड़कें बनाने का काम होगा। सीएम बोले कि यूपी बड़ा राज्य है। यहां की सड़कों को मिलाने के लिए नितिन गडकरी जी ने रास्ता दिखा दिया है।
वहीं, मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बगैर भ्रष्टाचार से मुक्त सड़कों का निर्माण कराना ही सरकार की मंशा है। वैज्ञानिक और विशेषज्ञ ही सड़क बनाने की ऐसे तकनीक तलाश कर सकते हैं जिसमें खर्च कम आए और गुणवत्ता बेहतर हो। उन्होंने क़हा कि गडकरी जी ने कहा है कि सड़कें बनाओ पैसे की कमी नहीं है।