फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News: heat wave warning issued in 15 districts including Bundelkhand Know condition of all district

UP Weather News: गर्मी का सितम जारी, बुंदेलखंड समेत 15 जिलों में हीट वेव की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल

Mon, 07 Apr 2025 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 05:52 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में गर्मी का सितम जारी है। यहां बुंदेलखंड और एनसीआर के जिलों समेत 15 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...

विज्ञापन
UP Weather News: heat wave warning issued in 15 districts including Bundelkhand Know condition of all district
गर्मी और लू से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के जिलों, बुंदेलखंड और यूपी के दक्षिण पूर्वी जिलों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आगरा, बुंदेलखंड और दिल्ली से सटे लगभग 15 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और झांसी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। शाहजहांपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मुजफ्फरनगर, इटावा, अलीगढ़ आदि  जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रात के पारे में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट... पलक झपकते ही उड़ गया गोदाम; मलबे में दबकर कारीगर गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पुरवा हवाएं चलेंगी। इससे तराई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

इन जिलों में हीट वेव (लू) की चेतावनी

गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed