फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   explosion during making firecrackers in Lucknow artisan got seriously injured after being buried under rubble

UP News: पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट... पलक झपकते ही उड़ गया गोदाम; मलबे में दबकर कारीगर गंभीर घायल

Mon, 07 Apr 2025 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

लखनऊ में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट हो गया। घटना से पलक झपकते ही पूरा गोदाम उड़ गया। मलबे में दबकर कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
explosion during making firecrackers in Lucknow artisan got seriously injured after being buried under rubble
पटाखा बनाते समय विस्फोट - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में गोदाम की दीवारें उड़ गईं। कारीगर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: योगी सरकार लाएगी नया अधिनियम, जल्द मिलेगी घरौनी में संशोधन की सुविधा; पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन


घटना गोसाईगंज क्षेत्र के जौखंडी गांव की है। यहां गांव के बाहर बने पटाखा गोदाम में दोपहर करीब 12.30 बजे गांव निवासी सलमान पटाखा बना रहा था। इसी बीच एक पटाखा हाथ से नीचे गिर गया। इससे भीषण विस्फोट हो गया। गोदाम किसी फिल्म की सीन की तरह उड़ गया। धमाके की गूंज गांव तक पहुंची। आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पटाखा बनाने का लाइसेंस है

ग्रामीण गोदाम के पास पहुंचे तो उन्हें सलमान के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि सलमान का इलाज चल रहा है। पटाखा गोदाम सलमान के भाई निसार का था। उनके पास लाइसेंस है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed