फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News: Alert of thunderstorm and rain in 46 districts of UP know weather condition of your districtc

UP Weather Report : आज 46 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Sat, 19 Apr 2025 01:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 01:00 AM IST
सार

यूपी के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी के सात जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP Weather News: Alert of thunderstorm and rain in 46 districts of UP know weather condition of your districtc
आंधी-बारिश (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग 46 जिलों में तेज रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की है। नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता शनिवार को सूबे के पश्चिमी और पूर्वी दोनो हिस्सों में दिखाई देगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश के संकेत हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के सात जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को ज्यादा प्रभावित करेगा। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा भी जा सकती है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।

विज्ञापन

यहां है मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: मौलाना जवाद बोले- वक्फ की जमीनों पर सरकार के कब्जों से मुसलमान बना रहा पंचर, 80 फीसदी पर सरकारी कब्जा

गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना (30 से 60 किमी प्रति घंटे)

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed