फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Nautapa will start from today, this time there will not be such heat, it may rain again on 30 and

यूपी का मौसम: नौतपा आज से होगा शुरू, इस बार नहीं रहेगी वैसी तपिश, 30 और 31 मई को फिर से हो सकती है बारिश

Sun, 25 May 2025 09:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 May 2025 09:27 AM IST
सार

UP weather: नौतपा आज से शुरू हो रहा है। आमतौर पर इन नौ दिनों भीषण गर्मी होती है लेकिन इस बार मौसम बदला हुआ दिखेगा। 

विज्ञापन
UP weather: Nautapa will start from today, this time there will not be such heat, it may rain again on 30 and
नौतपा आज से। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में नौतपा आज से शुरू हो रहा है। यूपी में इस बार नौतपा पर वैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।  इस बार समय से पहले मानसून के आगमन की आहट अभी से दिखने लगी है। अरब सागर में बने शक्ति नामक चक्रवात की वजह से नम हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस वजह से इस बार नौतपा में भी आंधी, बारिश, ओले पड़ने के आसार हैं। ऐसे में नाैतपा में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। अमूमन नाैतपा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को पूरे देश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को जिस तरह से अरब सागर की नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आई हैं, उनसे बारिश होने की संभावना और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस महीने के आखिरी दो दिनों में पूर्वी यूपी में तेज बारिश की संभावना दिख रही है। कानपुर-बुंदेखलखंड क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाओं का जोर अधिक रहेगा। ऐसे में बाहर संभलकर निकलने के लिए माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया इस बार मानसून भी पहले आने की संभावना है। लखनऊ सहित पूरे अवध में आम ताैर पर मानसून की आहट 30 जून के आसपास होती रही है। इस बार यदि चक्रवात का रुख इसी तरह बना रहा तो मानसून 10 दिन पहले 20 जून तक ही आ सकता है। इस बीच शनिवार को दिन का पारा 36.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। रात का पारा 26.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में चार दिन पहले हो सकती है मानसून की दस्तक

 इस बार यूपी में सामान्य से तीन-चार दिन पहले मानसून आने की संभावना है। यह बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की बेहतर रफ्तार के चलते होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केरल पहुंच चुके दक्षिण-पश्चिमी मानसून की गति पूर्व की ओर होने के चलते यूपी में इसका खास असर नहीं पड़ेगा। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून अपनी सामान्य तिथि 18 जून से करीब चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसका सही आकलन मानसून के पूर्वोत्तर भारत पहुंचने के बाद ही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed