फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Cold weather returns... half of the state covered in fog, light drizzle continues; visibility redu

UP Weather: फिर से लौटी ठंड...कोहरे से ढका आधा प्रदेश, हल्की बूंदाबांदी जारी; यहां दृश्यता हुई शून्य

Sat, 31 Jan 2026 08:46 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 31 Jan 2026 08:46 AM IST
सार

यूपी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड फिर लौट आई है। कई जिलों में घना कोहरा छाया है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। बर्फीली हवाओं से तापमान गिरा है। 

विज्ञापन
UP Weather: Cold weather returns... half of the state covered in fog, light drizzle continues; visibility redu
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बारिश और ओले गिरने के बाद ठंड फिर लौट आई है। शनिवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक है। बर्फीली हवाओं से तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा है। गाड़ियों से निकले लोगों के हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव सेंककर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक कोहरे में बढ़ोतरी होगी और कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से तीन फरवरी के बीच पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे से राहत मिलेगी। चार फरवरी से तापमान में फिर हल्की गिरावट आने के आसार हैं। शुक्रवार को 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वहीं 21.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आगरा सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं। 

जारी है पारे में उतार-चढ़ाव

कभी विक्षोभ तो कभी हवा का रुख बदलने से लखनऊ में दिन व रात के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। एक फरवरी को एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से तापमान में दोबारा बदलाव दिखेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे में बढ़ोतरी होगी और रात के पारे में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। एक फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से दो फरवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed