{"_id":"6a9d99c12fdbe3ad180c699b","slug":"lucknow-seven-new-swine-flu-cases-detected-three-patients-hospitalized-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: स्वाइन फ्लू के सात नए मरीज मिले, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती, जिले में एक्टिव केस की संख्या 66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: स्वाइन फ्लू के सात नए मरीज मिले, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती, जिले में एक्टिव केस की संख्या 66
Sun, 06 Sep 2026 10:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:20 PM IST
सार
लखनऊ में सक्रिय मामले 66 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहा है। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को इसके सात नए मरीज मिले। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पूर्व में अस्पताल में भर्ती एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। होम आइसोलेट तीन मरीज भी स्वस्थ हुए हैं। अब लखनऊ में सक्रिय मामले 66 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव को महासचिव बनाने पर उठाए सवाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होमगार्ड बनने के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़, 14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेवजह जाने से बचें, मास्क लगाएं। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने से भी संक्रमण का प्रसार कम किया जा सकता है।