{"_id":"6a9d904eb8eb886c7b04a7df","slug":"chief-minister-yogi-has-directed-that-encroachments-in-the-catchment-area-of-the-mandakini-river-in-chitrak-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चित्रकूट से वापस आकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, मंदाकिनी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चित्रकूट से वापस आकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, मंदाकिनी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश
Sun, 06 Sep 2026 09:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट दौरे के बाद वापस आकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, फसल तथा मकान की क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्रों की मदद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि से प्रभावित चित्रकूट का भ्रमण करने के बाद वापस आकर अधिकारियों को व्यापारियों, मठ-मंदिरों आदि को हुए नुकसान का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने, नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज का पीडब्ल्यूडी से सेफ्टी ऑडिट कराने, सीवर और नालों का पानी किसी भी दशा में नदी में नहीं जाने देने और घाट के विस्तारीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएम ने रविवार को चित्रकूट दौरे के बाद वापस आकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, फसल तथा मकान की क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्रों की मदद करने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी में महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव को महासचिव बनाने पर उठाए सवाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होमगार्ड बनने के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़, 14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शेष राहत किट का वितरण 48 घंटे के भीतर प्रभावित लोगों के बीच किया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहें।
उन्होंने कहा कि मंदाकिनी चित्रकूट की आस्था से जुड़ी है। इसकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चित्रकूट धाम से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करने के दौरान इसका कार्य विजयादशमी से पहले पूरा करने को कहा। साथ ही इसमें हुई देरी के कारणों की समीक्षा कर संबंधित की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पशुधन की सुरक्षा के लिए गोशालाओं की जांच कराने, वहां पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और लंपी बीमारी से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा।