फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kunwar Basit Ali receives grand welcome in Lucknow says he will promote dialogue among minority community

लखनऊ: कुंवर बासित अली का राजधानी में भव्य स्वागत, बोले- अल्पसंख्यक समाज के बीच बढ़ाएंगे संवाद

Sun, 06 Sep 2026 09:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 09:42 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के पहले राजधानी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच संवाद बढ़ाने पर उनका जोर रहेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kunwar Basit Ali receives grand welcome in Lucknow says he will promote dialogue among minority community
कुंवर बासित अली का लखनऊ में भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।

विज्ञापन


राजधानी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आवास से हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में कार्यकर्ता स्नेह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

Kunwar Basit Ali receives grand welcome in Lucknow says he will promote dialogue among minority community
कुंवर बासित अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रहा है।

Kunwar Basit Ali receives grand welcome in Lucknow says he will promote dialogue among minority community
भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कुंवर बासित अली। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को नई गति और ऊर्जा मिल रही है। कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कुंवर बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान से अधिक सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की जिम्मेदारी है। देशभर में अल्पसंख्यक समाज के बीच संपर्क और संवाद को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। 
 
विज्ञापन

Kunwar Basit Ali receives grand welcome in Lucknow says he will promote dialogue among minority community
कुंवर बासित अली का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लखनऊ में मिले स्नेह और भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया। कहा कि लखनऊ की धरती पर मिला कार्यकर्ताओं का उत्साह नई जिम्मेदारी के संकल्प को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी देवेश कोरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed